The Lallantop

बिग बॉस 12: श्रीसंत और रोहित का वो थप्पड़ कांड, जो कभी हुआ ही नहीं

धोखा खाने और देने के गिल्ट में दीपक बाथरूम में घुसकर खुद को ही पीटने लगे.

Advertisement
post-main-image
श्रीसंत ने रोहित को थप्पड़ मारने की कोशिश की थी, जो लग नहीं पाया.
बिग बॉस 12. जानिए शो के 80वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# रोहित और श्रीसंत का थप्पड़ कांड, जो हुआ ही नहीं # दोस्तों को धोखा देकर सुरभि और रोहित बन गए कप्तानी के दावेदार # दीपक ने गिल्ट में खुद को दे रहे हैं तकलीफ
रोहित और श्रीसंत के थप्पड़ कांड की पूरी कहानी
घर में बीबी स्कूल बस टास्क चल रहा था. इसमे सभी एक-दूसरे को हराना चाहते थे. लेकिन रोहित का एक्कै मकसद था श्रीसंत को इरिटेट करना. रोहित ने श्रीसंत को खूब इरिटेट किया. इसके बाद श्रीसंत मैदान में आ गए. उन्होंने एक बार फिर से सेक्शुअल ओरिएंटेशन वाला राग छेड़ दिया. दोनों की बात-बाती बढ़ गई. श्रीसंत ने रोहित को घर के एक कोने में दबा दिया, जहां से रोमिल ने रोहित को बचाकर निकाला. इसके बाद रोहित ने फिर से श्रीसंत को बाथरूम में जाकर रोने के लिए कह दिया. इसी दौरान रोहित का हाथ किसी तरह से श्री को लग गया, इससे भड़के श्रीसंत ने एक झटके वाला तमाचा रोहित की ओर घुमाया, जिससे रोहित की शक्ल कुछ इंच दूर रह गई. मतलब ये कि जिस थप्पड़ कांड को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह हंगामा चल रहा है, वो हुआ ही नहीं.
पहले रोहित और श्रीसंत के बीच बात हाथापाई तक पहुंची लेकिन किसी ने एक-दूसरे को हाथ नहीं लगाया. इसके फौरन बाद श्रीसंत ने रोहित की ओर एक थप्पड़ उछाल दिया, जिसे फुर्तीले रोहित ने डॉज कर दिया.
पहले रोहित और श्रीसंत के बीच बात हाथापाई तक पहुंची लेकिन किसी ने एक-दूसरे को हाथ नहीं लगाया. इसके फौरन बाद श्रीसंत ने रोहित की ओर एक थप्पड़ उछाल दिया, जिसे फुर्तीले रोहित ने डॉज कर दिया.

सुरभि ने गुड गर्ल बनकर सबकी गेम बजा दी
सुरभि जब से घर में आईं हैं, वो दोस्ती और रिलेशनशिप का राग छेड़े रहती हैं. लेकिन यहां सब गेम खेलने आए हैं और इस क्रुशियल मोमेंट में सुरभि ने रिश्तों से ज़्यादा तवज्जो गेम की दी. स्कूल बस वाले टास्क में उन्होंने रोहित के साथ मिलकर दीपक और सोमी दोनों का गेम बजा दिया. उनका इस टास्क में परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं था लेकिन पूरे टास्क की मास्टरमाइंड वही निकलीं. पहले सुरभि, दीपक, करणवीर, रोहित और सोमी एक साथ खेल रहे थे. इसमें दीपक बेस्ट परफॉर्मर रहे क्योंकि उन्होंने रोमिल, मेघा से लेकर जसलीन तक पत्ता अकेले साफ किया. लेकिन वो कहावत है न कि जैसा करोगे वैसा भरोगा, दीपक के साथ वही हुआ. दीपिका की टीम को टास्क से निकालने के बाद सुरभि ने अपना गेम खेला. उन्होंने रोहित के साथ मिलकर ये प्लानिंग कर ली कि दीपक और सोमी को टास्क से निकालकर वो दोनों कप्तानी और दो हफ्ते की इम्यूनिटी के दावेदार बन जाएंगे. इस बारे में उन्होंने अपने दोस्त दीपक को भी नहीं बताया. लेकिन जब दीपक रोहित को बाहर करने चले तो सुरभि ने उन्हें पकड़ लिया और उनका रास्ता रोक लिया.
हर बार दीपक और रोमिल गेम खेलते थे, इस बार सुरभि खेल गईं.
हर बार दीपक और रोमिल गेम खेलते थे, इस बार सुरभि खेल गईं.

गिल्ट में दीपक ने अपने दोनों हाथ घायल कर लिए
दीपक को उनके खास दोस्तों ने धोखा दिया इसलिए वो दुखी थे. लेकिन उससे भी ज़्यादा उन्हें गिल्ट ये था कि उन्होंने सोमी को टास्क से बाहर करने के लिए हामी भरी थी. जब रोहित ने सुरभि की मदद से उन्हें टास्क से बाहर कर दिया, तब दीपक का कर्म वाला घेरा पूरा हो गया. जो उन्होंने शुरू किया था, वो उन पर ही आकर खत्म हुआ. सोमी को धोखा देने वाली बात दीपक झेल नहीं पा रहे हैं. पहले उन्होंने सोमी को पर्सनली जाकर सॉरी कहा और फिर बाथरूम जाकर जोर-जोर से रोने लगे. इस दौरान उन्होंने अपने दोनों हाथों को पीट-पीटकर घायल कर लिया. वो तो भला हो श्रीसंत का जिन्होंने दीपक को सही समय पर देख लिया और करणवीर के साथ दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला. तब से दीपक हाथ में पट्टी बांधकर घूम रहे हैं. इस दौरान अच्छी बात ये हुई कि रोहित का झूठ दीपक के सामने आ गया और रोमिल से उनकी वापस दोस्ती हो गई.
रोते हुए दीपक को निकालने के लिए बाथरूम का दरवाजा तोड़ते करणवीर. अंदर जाकर दीपक को चुप करवाते श्रीसंत और अपनी इस तरह की हरकत के लिए हाथ में पट्टी लगाए सोमी को को सॉरी कहते दीपक.
रोते हुए दीपक को निकालने के लिए बाथरूम का दरवाजा तोड़ते करणवीर. अंदर जाकर दीपक को चुप करवाते श्रीसंत और अपनी इस तरह की हरकत के लिए हाथ में पट्टी लगाए सोमी को को सॉरी कहते दीपक.



वीडियो देखें: Bigg Boss 12: टास्क से बाहर होने से भड़के रोमिल ने रोहित को ठोक दिया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement