The Lallantop

बिग बॉस 12: शाहरुख के लिए घरवालों ने कुछ ऐसा किया जिसकी तारीफ सलमान भी करने लगे

श्रीसंत को टास्क जीतने पर मिला स्पेशल पावर.

Advertisement
post-main-image
दीपक ने शाहरुख खान के लिए एक ऐक्ट प्लान किया था, जिसके लिए उन्हें बहुत तारीफ मिली.
बिग बॉस 12. जानिए शो के 89वें, 90वें और 91वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# श्रीसंत ने पहली बार टास्क में परफॉर्म किया और उन्हें बिग बॉस ने स्पेशल पावर दे दिया # घरवालों को ऐसी बात के लिए डांट पड़ी कि आप सोच नहीं सकते # दीपक ने शाहरुख के लिए कुछ ऐसा किया कि सलमान को भी ताली बजाकर तारीफ करनी पड़ी
श्रीसंत ने पहली बार टास्क में परफॉर्म किया और स्पेशल पावर जीत लिया
श्रीसंत आमतौर पर किसी भी टास्क में खुलकर परफॉर्म करने से बचते हैं. कोई बहाना बनाकर या गुस्से में वो खुद को टास्क से बाहर कर लेते हैं. लेकिन अब जब शो अपने बिलकुल आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, श्री भी टास्क करने लगे हैं. यहां से फाइनल बस दो हफ्ते दूर है, सबको डर लग रहा है कि कोई चीज़ उनके खिलाफ नहीं चली जाए. यहां तक पहुंचकर शो से बाहर होना कोई भी नहीं चाहेगा. श्रीसंत ने ये टास्क न सिर्फ परफॉर्म किया बल्कि अपनी टीम के लिए जीता भी. इसके बाद उन्हें बिग बॉस ने ढेर सारा पावर दे दिया. श्रीसंत को इस हफ्ते काल कोठरी यानी जेल की सजा के हकदार लोगों को चुनना था. इसमें श्रीसंत ने रोमिल, रोहित और दीपक को चुना. पावर भले ही उन्हें मिला हो लेकिन इसका इस्तेमाल दीपिका कर रही थीं. श्रीसंत ने उन्हीं लोगों को जेल भेजा, जिन्हें दीपिका भेजना चाहती थीं.
टास्क श्रीसंत ने बहुत अच्छे से परफॉर्म किया लेकिन जेल भेजने का फैसला उन्होंने दीपिका के मुताबिक लिया.
टास्क श्रीसंत ने बहुत अच्छे से परफॉर्म किया लेकिन जेल भेजने का फैसला उन्होंने दीपिका के मुताबिक लिया.

घरवालों को ऐसी बात के लिए डांट पड़ी है कि वो सपने में भी नहीं सोच सकते
घरवालों को बिग बॉस के घर में सोने के लिए डांट पड़ी है. खासकर, रोमिल और रोहित को. सलमान खान ने इन्हें पहले के हफ्तों में भी चेताया था कि इस शो में आप लोग चिल करने तो आए नहीं हैं, काम करने आए हैं. ऊपर से बिग बॉस भी इन्हें लगातार टोकते रहे बावजूद इसके घरवालों पर कोई फर्क नहीं पड़ा. वो सोते ही रहे. इस वीकेंड सलमान ने घरवालों की फाइनली बैंड बजा दी है. सबसे ज़्यादा डांट पड़ी रोमिल को क्योंकि वो हमेशा सुस्त नज़र आते हैं. ऊपर से शाहरुख खान ने भी फोन करके उनके साथ उनकी हाइट को लेकर मजाक कर दिया कि उनकी हाइट पता नहीं चलता क्योंकि वो हमेशा लेटे रहते हैं. अब बिग बॉस और सलमान की रडार पर सिर्फ रोमिल ही रहेंगे क्योंकि उनके पार्टनर इन क्राइम रोहित घर से बेघर हो चुके हैं.
घरवालों को सबक सीखाने के लिए सलमान ने शो की शुरुआत ही सोकर की जिसका मतलब घरवालों को आसानी से समझ आ गया.
घरवालों को सबक सीखाने के लिए सलमान ने शो की शुरुआत ही सोकर की जिसका मतलब घरवालों को आसानी से समझ आ गया.

शाहरुख के लिए दीपक ने कुछ ऐसा किया कि सलमान को ताली बजाकर तारीफ करनी पड़ी
इस वीकेंड यानी रविवार को सलमान खान के साथ शो में शाहरुख खान भी दिखाई दिए. शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म 'ज़ीरो' के प्रमोशन के लिए आए थे. घरवालों को जब पता लगा कि शाहरुख खान आ रहे हैं, तो उनकी एक्साइटमेंट छत फाड़कर बाहर निकलने लगी. कुछ लोग सुंदर दिखने की कोशिश करने लगे, तो कुछ लोगों ने परफॉर्मेंस प्लान किया. एक परफॉर्मेंस दीपक ने किया शाहरुख के ही गाने 'गेरुआ' पर. घर में रंग वगैरह तो उपलब्ध होते नहीं इसलिए दीपक ने खुद को हल्दी में सराबोर कर जबरदस्त डांस किया. इसे देखकर न सिर्फ शाहरुख को मज़ा आया बल्कि सलमान ने भी दीपक की ताली बजाते हुए जमकर तारीफ की. ये डांस परफॉर्मेंस कुछ कपिल शर्मा शो में होने वाले सुनील ग्रोवर के शो से मिलता-जुलता सा था. सोमवार से बिग बॉस 12 का सेकंड लास्ट वीक शुरू हो रहा है. फाइनल से पहले घर से कौन-कौन बेघर होने के लिए नॉमिनेट होता है, इसका फैसला भी सोमवार को ही होना है.
दीपक के ऐक्ट पर सलमान खान बहुत हंसे और उनकी तारीफ भी की दूसरी ओर शाहरुख ने अपनी फिल्म के कुछ डायलॉग्स घरवालों के लिए बोले.
दीपक के ऐक्ट पर सलमान बहुत हंसे और तारीफ की दूसरी ओर शाहरुख ने अपनी फिल्म के कुछ डायलॉग्स घरवालों को सुनाए.



वीडियो देखें: Bigg Boss 12: श्रीसंत का गुस्सा रोमिल को सहना पड़ा

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement