The Lallantop

बिग बॉस 12: श्रीसंत ने घर में फिर से की मारपीट

और इस बार उनके कोप का भाजन बनना पड़ा रोमिल को.

Advertisement
post-main-image
टास्क के दौरान हिंसा का प्रयोग करते श्रीसंत. श्रीसंत इससे पहले भी ये चीज़ कई बार कर चुके हैं.
बिग बॉस 12. जानिए शो के 88वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# सुरभि ने संचालन में की पार्शिएलिटी # श्रीसंत एक बार फिर से हाथापाई पर उतर आए # करणवीर घर के बाहर किससे रोहित की बैंड बजवाएंगे?
सुरभि ने संचालन में किया भेदभाव
सुरभि फिलहाल घर की कप्तान हैं. गुरुवार को बिग बॉस ने एक टास्क दिया जिसमें सभी घरवालों को दो टीमों में बांट दिया गया और सुरभि बना दी गईं संचालक. रोमिल, दीपक और करणवीर एक टीम में थे. वहीं दूसरी टीम में दीपिका, श्रीसंत, सोमी और रोहित थे. सुरभि की फिलहाल न तो दीपक से बन रही है, न रोमिल से. बनती तो उनकी श्रीसंत या दीपिका से भी नहीं है लेकिन रोहित से उनकी बढ़िया दोस्ती है. इसका पूरा फायदा उन्होंने रोहित की टीम को दिया. इसके अलावा उनका अपने दोस्तों के खिलाफ जो गुस्सा था, वो भी इस टास्क में उन्होंने दिखा दिया. रोमिल से तो उनकी पहले ही बिगड़ चुकी थी क्योंकि रोमिल सुरभि का गेम प्लान समझ चुके थे. वही चीज़ दीपक को अब समझ आ रही है. सुरभि घर में सिर्फ रोहित के साथ मिली हुई हैं, बाकियों के साथ वो गेम ही खेल रही हैं.
सुरभि पर इससे पहले भी लग चुका है भेदभाव करने का इल्जाम. वीकेंड पर सलमान खान ने भी उनकी इन्हीं आदतों के लिए उन्हें चेताया था.
सुरभि पर इससे पहले भी लग चुका है भेदभाव करने का इल्जाम. वीकेंड पर सलमान खान ने भी उनकी इन्हीं आदतों के लिए उन्हें चेताया था. इस हफ्ते भी उन्होंने वैसा ही कुछ किया है.

श्रीसंत ने हर टास्क में करनी है मारपीट
गुरुवार को हुए इस टास्क में कहीं से किसी भी तरह की हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं थी. क्योंकि इसमें दो लोगों को मिलकर एक दीवार को पेंट करना था. जो रंग दीवार पर ज़्यादा नज़र आएगा, वो कंटेस्टेंट ये सेग्मेंट जीत जाएगा. इसमें दोनों टीमों की ओर से रोमिल और श्रीसंत गए. श्रीसंत को दीवार नीले रंग से रंगनी थी और रोमिल को पीले रंग से. दीवार को रंगने के दौरान भी ये दोनों भिड़ गए. पहले तो हल्की-फुल्की चीज़ें चल रही थीं. लेकिन धीरे-धीरे ये काफी सीरियस होता गया. और हिंसा के मामले में तो आप श्रीसंत का हाथ पकड़ ही नहीं सकते. इसके बाद रोमिल और श्रीसंत की कायदे की हाथापाई हुई, जिसमें बाकी घरवालों को आकर बीच-बचाव करना पड़ा. मारपीट की कोशिश करने की ये घर में दूसरी घटना थी. इससे पहले भी श्रीसंत ने दीपक को मारने की लिए हाथ उठा लिया था.
रंगने वाली दीवार के सामने लड़ाई करते श्रीसंत और रोमिल. इस मामले में भी छेड़खानी श्रीसंत ने ही शुरू की थी.
रंगने वाली दीवार के सामने लड़ाई करते श्रीसंत और रोमिल. इस मामले में भी छेड़खानी श्रीसंत ने ही शुरू की थी.

करणवीर किससे कहकर रोहित की बैंड बजावाएंगे?
करणवीर बोहरा रोहित से कुछ ज़्यादा ही चिढ़े हुए हैं. करण के कहने पर रोहित ने कई टास्क किए हैं. और अच्छे से किए हैं. लेकिन बीबी स्कूल बस टास्क के बाद से दीपक और करण ने रोहित से एक दूरी बना ली थी. उसके बाद ये चीज़ लगातार चली आ रही है. मसला ये है कि रोहित टास्क करने के चक्कर में इतना आगे बढ़ जाते हैं कि वीकेंड पर उन्हें सलमान खान की डांट खानी पड़ती है. इस हफ्ते भी उन्होंने कुछ वैसा ही किया. दीपक को बेटा बुलाया. हट-हट वाला जेस्चर एक बार फिर से इस्तेाल किया. अगर शॉर्ट में कहें तो काफी बद्तमीज़ी की. बद्तमीज़ी के मामले में दीपक भी पीछे नहीं हैं लेकिन रोहित फिलहाल इस सब्जेक्ट के टॉपर हैं. उनकी इन हरकतों से करणवीर इतने चिढ़ गए कि दीपक को कहने लगे कि वो रोहित की पहले तो वो खुद बैंड बजाएंगे और बाहर निकलकर विकास से कहकर रोहित का बैंड बजवाएंगे. विकास से उनका मतलब विकास गुप्ता से थे, जो पिछले सीज़न में मास्टरमाइंड के नाम से जाने जाते थे और इस सीज़न में बतौर गेस्ट घर में समय बिता चुके हैं. वो रोहित और करणवीर के दोस्त हैं और प्रोड्यूसर भी. करणवीर के इस स्टेटमेंट का क्या मतलब था, वो हमें संभवत: वीकेंड पर पता चलेगा.
करणवीर और रोहित के बीच कभी इतनी कड़वाहट नहीं रही है लेकिन शायद इस टास्क में उनके बीच चीज़ें बहुत खराब हो गई हैं.
करणवीर और रोहित के बीच कभी इतनी कड़वाहट नहीं रही है लेकिन शायद इस टास्क में उनके बीच चीज़ें बहुत खराब हो गई हैं.



वीडियो देखें: बिग बॉस के घर में कुकरी कंपटीशन के चलते श्रीसंत की दीपिका से हुई लड़ाई !

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement