The Lallantop

बिग बॉस 12: जसलीन क्यों दे रही हैं घरवालों को भद्दी गालियां?

अनूप जलोटा के जाने के बाद पहली बार इतनी खुलकर सामने आई हैं जसलीन.

Advertisement
post-main-image
शेड्स ऑफ जसलीन.
बिग बॉस 12. जानिए शो के 78वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# घर में चोरी होने लगी हैं चीज़ें # जसलीन ने घर में कर दी है गालियों की बौछार # रोमिल और जसलीन की दोस्ती देखकर भड़क रही हैं सोमी
घर में लोग चीज़ें क्यों चुराने लगे?
ये एपिसोड शुरू हुआ ठीक सलमान खान के जाने के बाद यानी संडे से. उस दिन घर में काफी झड़प वाला माहौल रहा. पहले ही श्रीसंत और सुरभि वाला मामला घर में जोर पकड़े हुए था. इसके बाद घर से चीज़ें चोरी होने की खबर आई. कई लोग अपनी सुविधा के लिए जरूरत की चीज़ें चुराकर अपने पास रखे हुए हैं. कुछ लोगों ने चीज़ें चुराकर रखी हैं और बाकियों को चाय बनाने की चीज़ें भी नहीं मिल रही. इसको लेकर घर में हाहाकार मचा हुआ है. मेघा और जसलीन फायर हुई जा रही हैं, तो रोहित और दीपक इसके मजे ले रहे हैं. इस सब के गुनहगार हैं करणवीर, जिन्होंने कॉफी से लेकर चीनी और सुगरफ्री तक अपने जूते में छुपाकर रखा है.
करणवीर के जूते से कॉफी निकालकर सिपर में डालते दीपक और बाद में वही कॉफी पीते रोहित सुरभि और करण.
करणवीर के जूते से कॉफी निकालकर सिपर में डालते दीपक और बाद में वही कॉफी पीते रोहित सुरभि और करण.

जसलीन ने घर में कर दी हैं गालियों की बौछार
जसलीन पहले ही घर में सामान छुपाए जाने को लेकर परेशान हैं. इससे भी ज़्यादा वो परेशान हैं घर से बेघर होने को लेकर, क्योंकि वो लगातार दो हफ्ते से नॉमिनेटेड हैं. इसका रोहित और दीपक ने मजाक उड़ा दिया. दोनों लड़को ने ये भी कह दिया कि जसलीन और वो अलग-अलग टीमों में हैं. इनमे से एक टीम है इंडिया और दूसरी है पाकिस्तान. ये सबकुछ हल्के-फुल्के अंदाज़ में चल रहा था. जसलीन के साथ बैठी थीं मेघा. अब इन दोनों लोगों बात को अलग दिशा में खींचकर उन लड़कों पर चार्ज कर दिया. बहसबाज़ी का दौर शुरू हो गया. इसमें कई बातें रोहित और दीपक ने कहीं, तो कई सारी बातें जसलीन और मेघा ने भी. लेकिन जसलीन ने गालियां निकालनी शुरू कर दीं. उन्होंने रोहित को भद्दी गालियां दी और बाद में ये भी कहा कि उन्हें रोहित के बात करने का तरीका पसंद नहीं आया. इसमे बीच में घुस आए रोमिल. वो जसलीन के पक्ष से रोहित पर चढ़ने लगे. और उस दौरान वो जो भी कह और कर रहे थे, वो बहुत इल्लॉजिकल लग रहा था. जब ये सब हो रहा था, तब घर में मौजूद सभी लोगों को पता था कि ये सब हंसी-मजाक के विषय थे, जिन्हें जबरदस्ती गंभीर बनाकर लड़ाई कर ली गई है.
घर में सामान चोरी होने की खबरों के बारे में डिस्कशन करती मेघ और जसलीन.
घर में सामान चोरी होने की खबरों के बारे में डिस्कशन करती मेघ और जसलीन.

रोमिल और जसलीन की दोस्ती से क्यों चिढ़ रही हैं सोमी?
घर का माहौल फिलहाल ऐसा है कि हैप्पी क्लब का मुखिया रोमिल अब वुल्फ पैक में शामिल हो गए हैं. वो उनकी तरफ से ही खेल रहे हैं और लड़ रहे हैं. रोमिल के संबंध दीपक, सुरभि और रोहित से तकरीबन खत्म हो चुके हैं. उनके पास सिर्फ सोमी बची थीं, जिन्हें वो रोज सुबह-साम ऐटिट्यूड दिखाते हैं और बावजूद इसके सोमी उनके पास चली जाती हैं. लेकिन जब से रोमिल ने सोमी को वीक कहा है, तब से दोनों हल्के ही सही लेकिन कटे-कटे से रहने लगे हैं. इसका फायदा उठा रही हैं, जसलीन. घर में मौजूद सभी लोगों को पता है कि जसलीन किसी भी टीम की हिस्सा नहीं है. उन्हें जहां फायदा नज़र आता है, वहां चली जाती हैं. पहले रोमिल से उनकी नहीं बनती थी लेकिन अब रोमिल से उनकी खूब बनने लगी है. जैसे रोमिल और सोमी बैठकर बात करते थे, अब जसलीन भी ठीक उसी तरह रोमिल से बैठकर बात कर रही हैं. इससे सोमी चिढ़ रही हैं. वो ये बात करणवीर से कहती सुनी गई हैं.
रोमिल से बैठकर बात करती जसलीन और करणवीर से इस बात की शिकायत करती सोमी.
रोमिल से बैठकर बात करती जसलीन और करणवीर से इस बात की शिकायत करती सोमी.



वीडियो देखें: बिग बॉस 12: एक लड़की को बहुत गंदी बात कहने के लिए सलमान खान ने श्रीसंत को लताड़ दिया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement