The Lallantop

दिल्ली मेट्रो के बाद मुंबई लोकल में डांस वाली रील, लोग बोले- 'हद कर दी आपने'

पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ‘रीलबाजी’ का शौक किसी संक्रामक बीमारी की तरह तेजी से फैल रहा है. ताजा मामला मायानगरी मुंबई का है. जहां एक लड़की Local Train में डांस करती हुई नजर आ रही है. और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल है.

Advertisement
post-main-image
मुंबई लोकल में डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इंडिया टुडे

पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में भोजपुरी गाने पर डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. लोगों ने इस पर काफी नाराजगी भी जताई थी. लेकिन अब यह एक ट्रेंड बनता हुआ नजर आ रहा है. पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ‘रीलबाजी’ का शौक किसी संक्रामक बीमारी की तरह तेजी से फैल रहा है. क्योंकि इससे मुफ्त की पब्लिसिटी, व्यूज और लाइक्स मिल जाते हैं. ताजा मामला मायानगरी मुंबई का है. जहां एक लड़की लोकल ट्रेन (Mumbai Local train) में डांस करती हुई नजर आ रही है. और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल है.

Advertisement

वायरल वीडियो में लड़की को ट्रेन में भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान आसपास बैठे यात्री काफी असहज नजर आ रहे हैं. इस लड़की के कई और वीडियो सामने आए हैं. जिसमें वो मुंबई की लोकल ट्रेन और शिवाजी महाराज टर्मिनस (Mumbai CST) पर डांस करते हुए वीडियो बनाती दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें - 'दिल्ली मेट्रो बंद करो... जेल भेजो इसे' , अब तो इस लड़की ने ऐसी रील बनाई, देखकर लोग 'बौखला' गए

Advertisement

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @mumbaimatterz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.  इसमें  GRP पुलिस, DRM मुंबई और रेल मंत्रालय को टैग किया गया है.

 

Advertisement

इस मामले में रेलवे की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. RPF मुंबई डिवीजन ने ट्वीट कर लिखा, 

जानकारी देने के लिए धन्यवाद. आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले को संबंधित अधिकारी के पास भेज दिया गया है.

 

 

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है. 

मुंबई लोकल में यात्री कभी शांति से यात्रा नहीं कर पाते, फेरी वाले, भिखारी और अब रील बनाने वाले.
 

इस पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. राकेश सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा,

सार्वजनिक जगहों पर अशिष्ट व्यवहार करने वाले युवाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

 

एक यूजर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा,

क्या पुलिस असहाय है?  या वो किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के होने का इंतजार कर रहे हैं.

 

एक और यूजर ने लिखा, 

अब समय आ गया है कि रेल अधिकारी इन रील बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें.

 

आपको बता दें कि इस अकाउंट से लड़की के तीन वीडियो शेयर किए गए हैं. इनमें उसे मुंबई लोकल ट्रेन के जनरल और वुमन कोच के साथ ही CST स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: DMRC से लेकर नोएडा पुलिस तक इन लड़कियों की रील्स के पीछे, कटा हज़ारों का चालान

Advertisement