The Lallantop

BHEL Honey Trap Case: आरोपी ने 'रशियन' से मिलवाने के नाम पर DGM को होटल बुलाया था

बताया गया कि महिला असल में उज्बेकिस्तान की थी. उसके जरिये डीजीएम से मोटी रकम ऐंठी गई थी. पुलिस होटल से मिले फुटेज के आधार पर लड़की की तलाश कर रही है.

Advertisement
post-main-image
होटल से मिले फुटेज के आधार पर लड़की की तलाश जारी है. (सांकेतिक फोटो)

मध्यप्रदेश के भोपाल में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) का एक डेप्युटी जनरल मैनेजर डीजीएम हनीट्रैप का शिकार हो गया. इस मामले में रोज नई जानकारी सामने आ रही है. अब जांच में पता चला है कि आरोपी ने ‘रशियन’ महिला से मिलने का लालच देकर पीड़ित डीजीएम को होटल बुलाया था. बताया गया कि महिला असल में उज्बेकिस्तान की थी. उसके जरिये डीजीएम से मोटी रकम ऐंठी गई थी. पुलिस होटल से मिले फुटेज के आधार पर लड़की की तलाश कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी का नाम शंशाक वर्मा है. शशांक ने ही डीजीएम से उज्बेकिस्तान की लड़की को मिलवाया था. पीड़ित डीजीएम ने पुलिस को बताया है कि शशांक उनका दोस्त था. पहले शशांक ने ही महिलाओं को उनसे मिलवाया था. फिर एक दिन होटल के रूम में एक महिला को भेज दिया. बाद में दोनों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए.

यह भी पढ़ें: फाइव स्टार होटल में बुजुर्ग का Video बनाया, हनीट्रैप से करोड़ों ठगे, नकली ब्लड से ऐसे फंसाया

Advertisement

पीड़ित ने आगे पुलिस को बताया कि एक दिन शशांक ने फोन कर उनसे कहा कि उसके पास उनके आपत्तिजनक वीडियोज हैं. अगर वह बचना चाहते हैं तो 25 लाख रुपये दें. पीड़ित ने एक बार में इतनी रकम देने से इनकार कर दिया. उन्होंने दो बार ढाई-ढाई लाख रुपये आरोपी को दिए. बाद में आरोपी ने पीड़ित से 5 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने पीड़ित से ऐंठी हुई रकम किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके फोन की जांच की जा रही है. इसमें कई लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं. उनकी जानकारी निकाली जा रही है. पुलिस ने बताया है कि इस मामले में एक महिला भी आरोपी के संपर्क में थी. जो बाहरी राज्यों की युवतियों को शहर में रुकवाती थी. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.

वीडियो: नेताओं के हनीट्रैप करा रही पाकिस्तान आर्मी?

Advertisement

Advertisement