'मक्खन मलाई' हैं पाकिस्तान के ये बाइक ट्रैक
पाकिस्तान के इन बाइक ट्रैक्स पर चलते हुए आपके अंदर का रेसिंग लौंडा या लौंडिया एक्टिव हो जाएगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अगर आप लेह की मेग्नेटिक रोड पर बाइक या कार चलाते हुए खुद को 'फीलिंग प्राउड इंडियन' समझते हैं, तो हम इसका सम्मान करते है. लेकिन हम आपको बता दें कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी कुछ खूबसूरत रोड हैं, जो धांसू बाइक और कार ट्रैक हैं. इन ट्रैक्स पर चलते हुए आपके अंदर का रेसिंग लौंडा या लौंडिया एकदम चौचक हो जाएगा. पेश हैं मक्खन सा मजा देने वाले पाकिस्तान के कुछ ट्रैक... 1. द काराकोरम हाईवे: सांसें रुक जाएंगी भाईजी. नदी और पहाड़ों से भरा रास्ता. देखो तो रुकने का मन करे और रुको तो चलने का. हाईवे की लोकेशन फैली है चीन और पाकिस्तान के बीच. चीन में इस रास्ते को फ्रेंडशिप हाईवे कहते हैं. लंबाई करीब 1300 किलोमीटर. पाकिस्तान में इसे N-35 कहते हैं. एबटाबाद, थाकोट, चिलास, गिरगिट. आलियाबाद, सोस्त, मंडी, गोबिंदगढ़ और काशगढ़ समेत कई शहरों को कवर करता है ये हाईवे. 2. मकरान कोस्टल हाईवे: कराची से गवादार जाने में पहले लोगों की 'गुच्चीपिल्लैया' हो जाती थी. लेकिन जब से ये हाईवे बना है, अब कम वक्त में लोग सांय से इधर से उधर पहुंच लेते हैं. लंबाई करीब 653 किलोमीटर. सफर के बीच आने वाले शहर हैं कराची, उरमारा, पासनी और गवादार. 3. नारन से बाबूसार रोड: पाकिस्तान की खूबसूरत काघन घाटी जानते हैं न आप. पड़ोसी मुल्क की छोटी जन्नत है. इस जन्नत तक पहुंचने का रास्ता है ये नारन से बाबूसार रोड. दूरी करीब 80 किलोमीटर. जुलाई से सितंबर आखिर तक रास्ता खुलता है. बाकी टाइम बारिश और बर्फ की वजह से नो एंट्री बॉस. 4. क्वेटा से टाफटान: बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा. क्वेटा से करीब 600 किलोमीटर दूर टाफटान. ईरान से मिलता बॉर्डर. वक्त लगता है 12 घंटे. मतलब भाई अगर गाड़ी चलाते चलाते मूड बन जाए और कागज आईडी टाइट हों तो मजाक-मजाक में बॉर्डर करके पहुंच लो, ईरान. बिकॉज ये सड़क बलूचिस्तान एरिया में आती है तो हिंसाग्रस्त होने से की वजह से इस रास्ते को ज्यादा सेफ नहीं माना जाता. 5. सोस्त रोड: पाकिस्तान की आखिरी चौकी. फिर आवे है चीन. दोनों मुल्कों के बीच माल का 'हैलो हाय बाय बाय' होता है इसी रूट के थ्रू. गांव के नाम पर बनी इस सड़क का इलाका है गिलगित-बाल्टिस्तान. इस सड़क के एक छोर से चीन की दूरी है करीब 35 से 40 किलोमीटर. यानी दिल्ली से गुड़गांव जित्ती दूरी. 6. कश्मीर हाईवे: बंटवारे की आग में ये हाईवे दो हिस्सों में बंटा. इंडिया और पाकिस्तान. पूर्वी हिस्सा भारत के पास, जो श्रीनगर और लेह को जोड़ता है. पश्चिमी हिस्सा पाकिस्तान के पास. हाईवे पर आता है कोहाला ब्रिज. ये ब्रिज ही पाकिस्तान को आजाद कश्मीर यानी पाक के कब्जे वाले कश्मीर को पड़ोसी मुल्क से जोड़ता है. 7. शीगर रोड: काराकोरम की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा स्कर्दू शहर. K2 दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा एवरेस्ट. K2 और स्कर्दू को जोड़ने का काम करती है शीगर रोड. K2 पाकिस्तान का सबसे ऊंचा प्वॉइंट है. इस्लामाबाद से K2 की दूरी करीब 300 किलोमीटर है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















