https://twitter.com/ANI_news/status/789134178826674176 Abhay Deol यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा,
अभय देओल का ये बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि वह अब तक विवादों से दूर ही रहे हैं. पॉलिटिकल मसलों पर उन्होंने ज्यादा कुछ कभी नहीं कहा. अभय के ताऊजी धर्मेंद्र और ताईजी हेमा मालिनी सत्ताधारी बीजेपी में हैं. हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं, धर्मेंद्र सांसद रह चुके हैं. हालांकि कुछ लोगों ने ये भी कहा है कि अभय देओल सरकार और राज ठाकरे की पार्टी MNS के बीच फर्क नहीं कर पा रहे हैं. सरकार ने किसी पाकिस्तानी एक्टर को बैन नहीं किया. https://twitter.com/AskAnshul/status/789206412987510784 हालांकि ये भी सच है कि बहुत सारे सरकार समर्थकों का रुख इस वक्त वही है जो MNS का है. वे खुलकर पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें यहां बनाए रखने वालों को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का इसलिए विरोध हो रहा है क्योंकि उसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान हैं. महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल से फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए गए हैं. लेकिन कुल चार प्रदेश ऐसे हैं, जहां के मल्टीप्लेक्स मालिकों ने फिल्म रिलीज करने से मना कर दिया है. करण जौहर के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने फिल्म रिलीज में मदद का भरोसा दिया है पर लोग प्रधानमंत्री से एक कड़े संदेश के इंतज़ार में हैं. इसलिए सरकार समर्थकों और सरकार की 'प्रकट' राय के बीच इस वक्त एक अंतर जरूर है. इस दोहरेपन को अभय देओल ने बड़े ही सहज तरीके से कह दिया है, इसलिए उनके बयान की सोशल मीडिया पर खासी तारीफ भी हो रही है. https://twitter.com/AAPkSaath/status/789156073512939520 https://twitter.com/bharat_builder/status/789255997336551424 https://twitter.com/TheAfghanJalebi/status/789152618551443456 https://twitter.com/tinucherian/status/789209368931672064 https://twitter.com/Patel_MJA/status/789150659027185664 https://twitter.com/MirrorShourie/status/789155905313075200 https://twitter.com/gsurya/status/789157418030641152 https://twitter.com/Joydas/status/789189823336550400 https://twitter.com/akashbanerjee/status/789138711564972033 लिरिसिस्ट-परफॉर्मर वरुण ग्रोवर ने इस बैन पर एक बढ़िया तंज़ किया था, एक वीडियो के जरिये. हम जानते हैं कि भारत बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से आजवाइन मंगवाता है. उन्होंने आजवाइन से कागज पर PAK लिखा और उसे जला दिया.
https://twitter.com/varungrover/status/788433894609596416 ये भी पढ़ें













