The Lallantop

लोन डिफॉल्टर को बना दिया सेंट्रल बैंक का गवर्नर, बांग्लादेश की नई सरकार में चल क्या रहा है?

मुस्तकुर रहमान बांग्लादेश बैंक के नए गवर्नर बनाए गए हैं. इस पद पर सभी अपॉइंटमेंट लगभग सेंट्रल बैंकर्स, इकोनॉमिस्ट्स या सीनियर सिविल सर्वेंट्स के लिए रिजर्व थे. लेकिन, मुस्तकुर बांग्लादेश के गारमेंट सेक्टर से जुड़े बिजनेसमैन हैं. उन्हें बैंकिंग का कोई खास एक्सपीरियंस नहीं है.

Advertisement
post-main-image
मोस्तकुर रहमान को बांग्लादेश बैंक का गवर्नर बनाया गया है (Photo- AFP)

बांग्लादेश बैंक, जो वहां का सेंट्रल बैंक है, उसे एक नया गवर्नर मिल गया है. नाम है मुस्तकुर रहमान. लेकिन मुस्तकुर रहमान के गवर्नर बनने पर विवाद भी शुरू हो गया है. जमात-ए-इस्लामी के चीफ और विपक्ष के नेता शफीकुर रहमान ने इस फैसले को लेकर तारिक रहमान की सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने अहसान हबीब मंसूर को गवर्नर के पद से हटाने का विरोध किया है. अहसान हबीब मंसूर को मुहम्मद यूनुस की लीडरशिप वाली अंतरिम सरकार ने नियुक्त किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जमात-ए-इस्लामी ने इस फैसले को बांग्लादेश में मॉब यानी भीड़ तंत्र के कल्चर की शुरुआत बताया है. क्योंकि अहसान हबीब मंसूर ने खुद ऑफिस नहीं छोड़ा. बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार के मुताबिक मंसूर ने खुद को हटाए जाने की खबर पहले मीडिया में देखी. उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया गया था. फिर वो दोपहर करीब 2:00 बजे सेंट्रल बैंक से निकल गए.

द डेली स्टार से फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि नए गवर्नर की नियुक्ति के बारे में जानने के बाद ऑफिस छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता. मंसूर के मुताबिक कुछ फॉर्मैलिटीज बाकी हैं. लगभग उसी समय, बांग्लादेश बैंक के गवर्नर के सलाहकार अहसान उल्लाह पर कथित तौर पर अधिकारियों के एक ग्रुप ने हमला किया और उन्हें सेंट्रल बैंक की जगह से बाहर निकाल दिया. यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई थी.

Advertisement
bangladesh reserve bank
 ऑफिस छोड़कर जाते अहसान हबीब मंसूर (PHOTO-Daily Star)

इसी बात पर जमात-ए-इस्लामी ने सरकार पर हमला बोला है. जमात चीफ के मुताबिक ये सरकार के समर्थन से भीड़ संस्कृति की औपचारिक शुरुआत है.

हालांकि, रिजर्व बैंक गवर्नर के पद पर मुस्तकुर की नियुक्ति अपने आप में यूनिक है. मुस्तकुर का अपॉइंटमेंट बांग्लादेश के लिए एक परंपरा से अलग है, क्योंकि पहले, बांग्लादेश बैंक में इस पद पर सभी अपॉइंटमेंट लगभग सेंट्रल बैंकर्स, इकोनॉमिस्ट्स या सीनियर सिविल सर्वेंट्स के लिए रिजर्व थे. लेकिन, मुस्तकुर बांग्लादेश के गारमेंट सेक्टर से जुड़े बिजनेसमैन हैं. उन्हें बैंकिंग का कोई खास एक्सपीरियंस नहीं है. साथ ही उन पर लोन डिफॉल्ट करने का आरोप भी रहा है.

वीडियो: दुनियादारी: बांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान की शपथ में बवाल, जमात-ए-इस्लामी ने क्या चेतावनी दी?

Advertisement

Advertisement