The Lallantop

चौकीदार ने चेहरा देखा तो चोर ने आंख में मिर्च डालकर गला काट दिया, चोर मालिक का भतीजा निकला

दुकान के चौकीदार ने चोर को पहचान लिया था! मुंह पर गमछा-हेलमेट होने के बावजूद

Advertisement
post-main-image
चौकीदार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार (फोटो- आजतक)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) शहर में शुक्रवार, 26 अगस्त को एक चौकीदार (Watchman) की बेरहमी से हत्या (Brutal Murder) कर दी गई. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास चाकू, मिर्च पाउडर, चोरी में उपयुक्त सामान, ड्रिल मशीन व चोरी किए करीब 34 हजार रुपये बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी गल्ले से चोरी के मकसद से दुकान में घुसा था. फिर चौकीदार के जागने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी. खबर है कि आरोपी दुकान के मालिक का ही भतीजा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
चेहरा छिपाने के लिए हेलमेट-गमछा पहना 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक घटना बिसंडा कस्बे के मुख्य बाजार में थाने के पास की है. वहां श्याम ताम्रकार की अनाज की दुकान है. इस दुकान पर 70 साल का नन्हे दुबे चौकीदारी करता था. 26 अगस्त की रात को दुकान के मालिक श्याम का भतीजा सूरज ताम्रकर चोरी करने के मकसद से दुकान में घुसा. अपना चेहरा ढंकने के लिए उसने हेलमेट और गमछा पहन रखा था.

शव को बोरे में छिपाया

मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी मिश्र ने बताया कि चेहरा ढंकने के बावजूद चौकीदार ने आरोपी को पहचान लिया. इससे डरकर आरोपी ने चौकीदार के आंखों पर पहले मिर्ची पाउडर डाला और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वो शव को अनाज के बोरों में दबाकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी लगी तो पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक कुछ दूर जाने के बाद आरोपी सूरज ने खून से सने अपने कपड़े फेंके. खबर है कि वो कानपुर भागने की फिराक में था लेकिन मुखबिरों ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी. इसके बाद पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया. 

इस मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी बांदा लक्ष्मी मिश्र ने कहा

“25/26 की रात में बिसंडा थाना क्षेत्र में एक चौकीदार की लूटपाट के बाद हत्या की गई थी, जिसमें पुलिस टीम ने इस घटना का सफल अनावरण किया है. ये चोरी के उद्देश्य से गल्ले की दुकान गया था. चौकीदार के जागने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी.”

Advertisement

हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस काम के लिए पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम दिया जाएगा.

देखें वीडियो- उत्तर प्रदेश में 27 साल बाद बेटे ने मां को जस्टिस दिलवाया, DNA रिपोर्ट मैच हुई

Advertisement