बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से फिर एक छात्रा के यौन शोषण की खबर आई है. आरोप है कि यहां की कॉमर्स फैकल्टी की एक छात्रा का यूनिवर्सिटी के बस ड्राइवर ने यौन उत्पीड़न किया. पीड़ित छात्रा ने यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टोरियल बोर्ड से शिकायत दर्ज कराई है. अब इस मामले में एक कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी गई है.
BHU: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पकड़े नहीं गए, छेड़खानी का एक और मामला सामने आ गया
इस बार यूनिवर्सिटी बस के ड्राइवर पर इल्ज़ाम लगा है.


BHU के 1400 एकड़ में फैले कैंपस में बस की सुविधाएं भी हैं. इन बसों के ड्राइवर यूनिवर्सटी के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी होते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी बस ड्राइवर को नौकरी से हटा दिया गया है.
21 नवंबर को कॉमर्स फैकल्टी की एक छात्रा अपने डिपार्टमेंट से निकलकर यूनिवर्सिटी के मेन गेट तक जाने के लिए बस पर सवार हुई. बस जब मेन गेट पर पहुंची तो उसमें सवार सभी लोग बस से उतरे. इल्ज़ाम है कि तभी ड्राइवर ने छात्रा का यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी और उसके बाद वो प्रॉक्टोरियल ऑफिस पहुंची.
यहां उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय एक कमेटी गठित की. प्रो. ललिता और प्रो. गायत्री को यह जिम्मा सौंपा गया है.
चीफ प्रॉक्टर ने जांच रिपोर्ट जल्द लाने की उम्मीद जताईआजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने मामले की जांच रिपोर्ट जल्द सामने लाने की बात कही है. उन्होंने कहा, इस घटना की शिकायत 21 नवंबर की शाम को की गई थी. चीफ प्रॉक्टर ने इस बात का भी जिक्र किया कि बस में ऐसी घटना को अंजाम देना संभव नहीं है. इसके पीछे उनका तर्क है कि यूनिवर्सिटी के बस में सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं और बस में दो सुरक्षकर्मी की ड्यूटी लगी रहती है. लेकिन जांच की जाएगी. और जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई भी होगी.
20 दिनों के अंदर कैंपस से दूसरी बार छेड़खानी का मामला आयाबीएचयू के कैंपस में आर्ट, साइंस, कॉमर्स समेत कई विषयों की पढ़ाई होती है. इसी कैंपस में आईआईटी भी है. वहां से बीते दो नवंबर को सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था. इसको लेकर कैंपस में छात्रों ने तगड़ा विरोध प्रदर्शन किया था. आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया गया था. लेकिन उस घटना के आरोपी अभी तक पकड़े भी नहीं गए थे कि कैंपस से अब दूसरा मामला सामने आ गया.
वीडियो: राजस्थान के आदिवासी इलाकों में मिले मजदूर, सौरभ द्विवेदी के सामने क्या गाया?


















