बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. धीरेंद्र शास्त्री के इर्द गिर्द कई खबरें आती रहती हैं. उनके ऊपर भी बयानबाजी होती रहती है. इस बीच धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों में मौजूद एक शख्स की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर इस शख्स की तस्वीर वायरल है. लोग आरोप लगा रहे हैं कि एक ही शख्स बार-बार कपड़े बदलकर धीरेंद्र शास्त्री के हर कार्यक्रम में पहुंच जाता है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये शख्स है कौन और इसे बार-बार धीरेंद्र शास्त्री के स्टेज पर क्यों बुलाया जाता है?
धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों में दिखे शख्स के लिए लोग क्यों बोले- 'ओवरएक्टिंग के पैसे काटो'
धीरेंद्र शास्त्री के अलग-अलग कार्यक्रमों में दिखने वाला शख्स कौन है?
.webp?width=360)

ट्विटर पर अमित यादव नाम के एक यूजर इस शख्स की फोटो डालते हुए लिखा,
“ये आदमी पता नहीं कौन है? इसकी ऊपरी बाधा इतनी तगड़ी है कि बागेश्वर से भी नहीं उतर रही है. ये अक्सर यूनिफॉर्म बदलकर बागेश्वर के प्रोग्राम में पहुंच जाता है. स्टेज पर गुलाटियां खा-खाकर सबका भरपूर मनोरंजन करता है. धीरेंद्र शास्त्री भी न जाने क्यों इसी को स्टेज पर बुला लेते हैं?”
फोटो में दिख रहा है कि शख्स अलग-अलग कपड़े पहनकर बागेश्वर धाम के कार्यक्रमों में शिरकत करता है. अमित ने आगे लिखा कि धीरेंद्र शास्त्री को अगली बार अगर ये शख्स मिले तो इसकी ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काटें.
सोशल मीडिया पर लोग इस शख्स के बारे में अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. आई एम इंडियन फर्स्ट नाम के अकाउंट से लिखा गया,
“यह बागेश्वर वाले पाखंडी बाबा अपने साथ भाड़े के लोग लेकर आते हैं. जिनका प्रश्नपत्र और सिलेबस पहले से ही तय होता है. ऐसे लोगों को ये बाबा 50 हजार रुपये महीने कमीशन देते हैं. और फिर जो दिखता है सो बिकता है का फॉर्मूला अपनाते हैं और अंध भक्तों की मूर्ख भीड़ को आकर्षित करते हैं.”
सुनीता सिंह नाम की एक ट्विटर यूजर ने लिखा,
“सब मार्केटिंग है.”
सोहराब नाम के एक यूजर ने तो शख्स को विधायकी लड़वाने की बात कह दी. उसने लिखा,
“ये जहां का है वहीं से इसे BJP विधायक का चुनाव लड़वाना चाहिए. सब ठीक हो जाएगा फिर.”
राणा नाम के एक व्यक्ति ने तो मदारी और बंदर की बात कर डाली. राणा ने लिखा,
“हर मदारी के साथ एक जमूरा होता है जो मदारी के इशारे पर काम करता है. ये भी धीरेंद्र शास्त्री का एक जमूरा है.”
फिलहाल इस शख्स के बारे में अभी तक तो कोई जानकारी नहीं मिली है. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे बेरोजगारी और पाखंड से जोड़ रहे हैं. जैसे ही इस शख्स के बारे में कोई जानकारी मिलेगी, हम आपको बताएंगे.
वीडियो: धीरेंद्र शास्त्री की तुलना आसाराम से कर पप्पू यादव ने क्या बात कह दी?















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



