देखिए विडियो और जानिए किस बारे में है ये फिल्म और उससे जुड़ी ज़रूरी बातें.
#कहानी क्या है?
ड्रीम गर्ल का मतलब होता है 'किसी के सपनों की रानी'. अगर आप अनाउंसमेंट वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो समझ पाएंगे कि आयुष्मान इस फिल्म में एक लड़की का रोल प्ले करने वाले हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वीडियो के टाइटल में लिखा है कि 'आयुष्मान खुराना इन एंड ऐज़ ड्रीम गर्ल'. इसका मतलब हुआ कि आयुष्मान फिल्म में बतौर ड्रीम गर्ल दिखेंगे. अब जानिए कहानी! ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी. कुछ न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ड्रीम गर्ल' की कहानी मेरठ शहर की है. जिसमें आयुष्मान एक लड़की का रोल करेंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू होने के मौके पर बालाजी टेलीफिल्म्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर के रूप में शेयर है.

# फिल्म में कौन-कौन काम कर रहा है?
'ड्रीम गर्ल' एकता कपूर बना रही हैं. इसके रायटर-डायरेक्टर राज शांडिल्य हैं. राज इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं. इससे पहले वो कुछ कॉमेडी सीरियल्स में भी काम कर चके हैं . जैसे 'कॉमेडी सर्कस' में वो कृष्णा अभिषेक और सुदेश लेहरी के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे. इसके अलावा उन्होंने कपिल शर्मा के लिए भी 200 से ज़्यादा स्क्रिप्ट्स लिखी हैं. 625 स्क्रिप्ट्स लिखने के लिए राज का नाम LIMCA Book Of Records में भी दर्ज है. बात करें फिल्म की हीरोइन की तो वो नुसरत भरूचा हैं. आयुष्मान और नुसरत पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं.

ड्रीम गर्ल की पूरी टीम.
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म आयुष्मान कि लास्ट रिलीज़ हुई फिल्म 'बधाई हो' से ज़्यादा धूम मचाने वाली है. बता दें 'बधाई हो' ने कमाई के मामले में फिल्म 'बाहुबली 2' का भी एक रिकॉर्ड तोड़ा है. बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के डेटा के मुताबिक, 'बधाई हो' ने छठे वीकएंड पर सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. क्योंकि जहां 'बधाई हो' ने छठे वीकएंड पर 3.75 करोड़ रुपए कमाए, वहीं 'बाहुबली 2' ने 3.35 करोड़ रुपए की कलेक्शन की थी. इसके अलावा 'बधाई हो' ने दुनियाभर में 200 करोड़ कमा कर आमिर खान की मेगा बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को भी पीछे छोड़ दिया है.
Video: 400 लड़कियों के ऑडिशन के बाद चुनी गई है Karan Deol के लिए हिरोइन






















