ऑस्ट्रेलियन मीडिया मैदान पर विराट कोहली के गुस्से का ऐसे मजाक उड़ा रही है
ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है.
Advertisement

पर्थ में विराट कोहली टिम पेन का रास्ता रोकते देखे गए थे. दूसरी तरफ वीडियो ग्रैब है जिसके जरिए कोहली का मजाक बनाया जा रहा है.
इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में हुआ. यहां इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. पिच को पढ़ने में गलती हुई, चार पेसर मैदान पर उतार लिए और फिर बल्लेबाजों ने भी दगा दिया. इस बीच विराट कोहली भी मैदान पर अलग ही मूड में थे. कभी सामने वाली टीम से जुबानी जंग करते दिखे तो कभी रनर्स के बीच में पहाड़ से खड़े होते दिखे. कोहली को ऑस्ट्रेलियन्स की जुबान में जवाब देने के लिए जाना जाता है और जब वो ऐसा करते हैं तो ऑस्ट्रेलियन मीडिया के साथ साथ वहां के पूर्व खिलाड़ी भी तिलमिला उठते हैं. इस बार भी विराट कोहली की इस अति आक्रमकता पर कई रिएक्शन्स आई हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स से लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड तक से खिलाड़ी कह रहे हैं कि विराट कोहली टैलेंटेड तो हैं मगर उन्हें अपनी आक्रमकता पर काबू करना होगा. साथ ही ऑस्ट्रेलिया में कोहली का मजाक बनाया जा रहा है. इसी तरह एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार डेनिस तरीन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है. ये वीडियो किसी अज्ञात और लोकल क्रिकेट मैच का है जिसमें बल्लेबाज को जब गेंदबाज ने आउट कर दिया तो उससे खीज खाकर बल्लेबाज ने अपना बैट तोड़ दिया और फिर वापस ड्रेसिंग रूम में जाकर कुर्सियों पर लात मारने लगा. इस पत्रकार ने विराट कोहली का मजाक बनाते हुए लिखा है कि यहां विराट कोहली बता रहे हैं कि जब मैदान में आपके हक में कुछ न जाए तो ऐसे विहेव करना चाहिए. वीडियो देखिए-
26 दिसंबर से मेलबर्न में सीरीज का तीसरा टेस्ट यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट शुरू होगा और यहां दोनों टीमें एक एक टेस्ट जीतकर पहुंच रही हैं. ऐसे में कोहली को अग्रेशन से ज्यादा खुद के और टीम के प्रदर्शन पर ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि यही एक मौका है जब वो यहां सीरीज जीतने के करीब पहुंच सकते हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















