The Lallantop

गुस्साए शख्स ने ऑस्ट्रेलिया के PM से जो कहा, इंडिया में होता तो जेल चला जाता

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के जंगलों में आग से कई हज़ार लोग प्रभावित हैं.

Advertisement
post-main-image
जंगल की आग से प्रभावित लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम को खरी-खरी सुना दी.
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के जंगलों में आग लगी है. सितंबर, 2019 से. इसकी वजह से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 1200 से ज्यादा घर जल चुके हैं. जंगल की आग से प्रभावित हजारों लोग न्यू साउथ वेल्स छोड़ चुके हैं. सरकार ने जो कदम उठाए हैं वो पर्याप्त नहीं है. इसलिए सरकार की आलोचना भी हो रही है. स्कॉट मॉरिसन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हैं. पीड़ितों से मिलने गए थे. लेकिन गुस्साए लोगों ने उनसे हाथ मिलाने से मना कर दिया. यहां तक की एक व्यक्ति ने उन्हें इडियट तक कह दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के कोबागो में मदद के लिए बहुत कम काम किया. यहां इस हफ्ते के अंत में यहां दो लोगों की मौत हो गई थी. वहीं कई लोगों को बेघर होना पड़ा है. पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कोबागो का दौरा किया. इस दौरान वे लोगों से मिले. एक महिला ने उनके सामने कहा,
हमारे शहर को बचाने के लिए सिर्फ चार ट्रक क्यों, क्योंकि हमारे शहर में ज्यादा पैसा नहीं है. लेकिन हमारा दिल सोने का है प्राइम मिनिस्टर.
वहीं एक व्यक्ति ने पीएम को इडियट कहा और उनके स्वागत से इनकार कर दिया. कहा कि आपको यहां से एक भी वोट नहीं मिलेगा.एक महिला ने पीएम से पूछा कि जिन व्यक्तियों की मौत हुई है, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है उनका क्या प्राइम मिनिस्टर. पीएम को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा लेकिन मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा,
लोगों का गुस्सा जायज है. उनका सबकुछ तबाह हो गया है. और अभी भी उन्हें कुछ दिनों तक खतरे का सामना करना है.
हालांकि पीएम मॉरिसन ने इसे व्यक्तिगत आलोचना मानने से इनकार करते हुए प्राकृतिक आपदा में लोगों के गुस्से और खीझ का इज़हार बताया. जंगल में लगी आग के बीच पीएम मॉरिसन अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए हवाई चले गए थे. इसकी जमकर आलोचना हुई थी. इस आलोचना के बाद उन्होंने अपनी यात्रा को छोटा कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंगलों में लगी भीषण आग की वजह से प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की भारत यात्रा टल सकती है. उन्होंने कहा है कि मौजूदा हालात में वो यात्रा टालने के इच्छुक हैं. हालांकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की मीटिंग बुलाई गई है. वो भारत यात्रा टालना चाहते हैं. हालांकि इस बारे में अन्य मंत्रियों से बातचीत करेंगे. इस बारे में चर्चा के बाद ही आगे की घोषणा या व्यवस्था की जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के पीएम 14-16 जनवरी के बीच विदेश मंत्रालय व थिंकटैंक ORF के संयुक्त आयोजन रायसीना डॉयलोग में शरीक होने के लिए भारत आने वाले हैं. इस यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है.
बराक ओबामा के 2019 के पसंदीदा गानों की लिस्ट देखकर भारत के लोग क्यों खुश हैं?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement