The Lallantop

एनकाउंटर के बाद असद को जिस अस्पताल ले गए, वहां के डॉक्टर ने क्या खुलासे किए?

"एनकाउंटर में असद को दो गोली लगी थी."

Advertisement
post-main-image
13 अप्रैल को झांसी में असक का एनकाउंटर हुआ था (फोटो- पीटीआई)

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed Encounter) को 13 अप्रैल को हुए पुलिस एनकाउंटर में दो गोली लगी थी. असद और उसके सहयोगी गुलाम मोहम्मद का पोस्टमार्टम झांसी मेडिकल कॉलेज में हुआ है. हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है. झांसी मेडिकल कॉलेज के MD डॉ नरेंद्र सेंगर ने बताया है कि अस्पताल लाते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया था. सेंगर के मुताबिक, संभवत: अस्पताल लाने से एक-दो घंटे पहले ही दोनों की मौत हो गई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से बातचीत में डॉ नरेंद्र सेंगर ने बताया कि पुलिस अलग-अलग दो एंबुलेंस में दोनों की डेड बॉडी लेकर आई थी. 13 अप्रैल को असद और गुलाम को करीब एक बजकर 10 मिनट पर लाया गया था. दोनों की ECG और दूसरी जांच की गई, 15 से 20 मिनट के भीतर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. डॉ सेंगर के मुताबिक, गुलाम को एक गोली लगी थी. गोली लगने से दोनों के महत्वपूर्ण अंगों को चोट पहुंची, जिसके कारण उनकी मौत हुई. दोनों का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया है.

इससे पहले 13 अप्रैल को ही खबर आई थी कि अतीक अहमद अपने बेटे के जनाजे में जाना चाहता था लेकिन अब वो नहीं जा पाएगा. देरी होने के कारण कोर्ट में पत्र दाखिल नहीं हो पाया था. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि असद के नाना हारून और मौसा डॉक्टर उस्मान उसकी बॉडी लेने झांसी जा सकते हैं.

Advertisement

असद और गुलाम उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी थे. 24 फरवरी से यूपी पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी. 13 अप्रैल को यूपी पुलिस ने दावा किया कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने असद और गुलाम को झांसी में एक एनकाउंटर के दौरान मार गिराया. दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

गुड्डू मुस्लिम को ट्रैक कर रही पुलिस- STF

उमेश पाल हत्याकांड में एक आरोपी गुड्डू मुस्लिम भी है जो फरार चल रहा है. यूपी STF के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस दोनों के परिवारवालों का इंतजार कर रही है, ताकि उनका अंतिम संस्कार करवाया जा सके. समाचार एजेंसी ANI से उन्होंने कहा कि ये दोनों कुछ गड़बड़ कर सकते थे, जिससे जांच प्रभावित हो सकती थी और मुजरिमों के खिलाफ सबूत जुटाने में मुश्किल होती. हालांकि ये सभी आशंकाएं अब खत्म हो चुकी हैं.

गुड्डू मुस्लिम को लेकर अमिताभ ने बताया कि एसटीएफ की टीम उसे ट्रैक कर रही है, लेकिन अभी तक उस पर कोई अपडेट नहीं है. उन्होंने कहा कि ये ऑपरेशन ऐसा था कि एसटीएफ ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी, बहुत कम मामलों में ऐसा होता है.

Advertisement

वीडियो: अतीक अहमद के अपराध और राजनीति की पूरी कहानी,क्या इस बड़े नेता ने उसे शह दिया?

Advertisement