The Lallantop

अतीक की पत्नी ने बेटे असद को बचाने का प्लान बनाया था, कौन से देश भेजने के फिराक में थी?

'लेकिन इस वजह से प्लान फेल हो गया.'

Advertisement
post-main-image
एनकाउंटर में मारा गया अतीक का बेटा असद. (फाइल फोटो- आजतक)

एनकाउंटर में मारे गए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed) को दूसरे देश भगाने का प्लान था. आजतक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और भाई अशरफ मिलकर ये प्लान बना रहे थे कि असद को खाड़ी देश भेज दिया जाए. लेकिन पासपोर्ट सहित अन्य वजहों से ऐसा नहीं हो पाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक अतीक अहमद, शाइस्ता परवीन और अशरफ लगातार असद को बचाने की कोशिश कर रहे थे. पहले असद को नेपाल भेजने की कोशिश थी, लेकिन यूपी पुलिस एसटीएफ (UP Police STF) की टीम पीछे थी. इस वजह से नेपाल का प्लान कैंसिल कर गल्फ कंट्री भगाने का प्लान बना.

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने एनकाउंटर में मारे गए शूटर गुलाम को असद के साथ रहकर उसे निकालने के लिए कहा था. शाइस्ता ने गुलाम से कहा था कि असद मासूम बच्चा है, उसके साथ रहकर उसको बाहर निकालो.

Advertisement

वहीं यूपी पुलिस के मुताबिक जेल में बंद अतीक ने शूटरों की मदद के लिए पैसों की व्यवस्था भी की थी. उसने लखनऊ के एक बिल्डर मुस्लिम खान से 80 लाख रुपये शाइस्ता को पहुंचाने के लिए कहा था. पैसा पहुंचाया भी गया. अब पुलिस डीलर पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है. अतीक ने दूसरे प्रदेशों में शूटरों की मदद के लिए भी अपने लोगों से शाइस्ता को पैसा भिजवाने के लिए कहा था.

असद अहमद एनकाउंटर (Asad Ahmed Encounter)

असद और गुलाम उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी थे. 24 फरवरी से यूपी पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी. 13 अप्रैल को यूपी पुलिस ने दावा किया कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने असद और गुलाम को झांसी में एक एनकाउंटर के दौरान मार गिराया. दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case)

24 फरवरी को दिनदहाड़े प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी गली के बाहर कार से उतरते वक्त उमेश पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. बम भी फेंके गए. हमले में उमेश पाल के साथ-साथ उनके दो गनर्स की भी मौत हो गई थी. उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ और बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. 

Advertisement

इस हत्याकांड से पहले भी असद चर्चा में रहा है. आरोप है कि असद नाबालिग होते हुए स्कॉर्पियो चलाकर स्कूल गया था. साथ ही साल 2016 में जब वो महज नौ साल का था, तब उसने एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग भी की थी. असद लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा था. और अब उसके एनकाउंटर की खबर सामने आई है.

 

वीडियो: अतीक अहमद का बेटा असद, एनकाउंटर के वक्त जिस बाइक पर सवार था उससे क्या सुराग मिले?

Advertisement