The Lallantop

"राजस्थान पुलिस पर ही FIR"- मोनू मानेसर पर गहलोत के बयान का खट्टर अब क्या जवाब देंगे?

CM मनोहर लाल खट्टर ने एक बयान में कहा था कि राजस्थान सरकार को मोनू मानेसर को गिरफ्तार करने के लिए जो भी मदद चाहिए होगी, वो मुहैया कराएंगे.

Advertisement
post-main-image
अशोक गहलोत ने दिया हरियाणा के मुख्यमंत्री को जवाब. (फोटो- आजतक)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने हरियाणा के CM को मोनू मानेसर (Monu Manesar) की गिरफ्तारी से जुड़े मामले पर जवाब दिया है. ताजा ट्वीट में गहलोत ने खट्टर के उस बयान का जिक्र किया जिसमें वो राजस्थान पुलिस की मदद करने की बात कह रहे थे. गहलोत ने कहा कि जब राजस्थान पुलिस भिवानी हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने हरियाणा गई थी, तब वहां की पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने एक बयान में कहा था कि राजस्थान सरकार ने बजरंग दल के मोनू मानेसर के खिलाफ FIR दर्ज की थी. CM ने कहा था कि उन्होंने राजस्थान सरकार से बात की है कि उसकी तलाश के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी, वो मुहैया कराएंगे.

अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा,

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर मीडिया में बयान देते हैं कि राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करेंगे लेकिन जब हमारी पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया बल्कि राजस्थान पुलिस पर FIR तक दर्ज कर ली.

उन्होंने आगे लिखा,

जो आरोपी फरार हैं उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है. श्री खट्टर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहे और अब सिर्फ लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं, जो उचित नहीं है.

Advertisement

दरअसल, बीती 31 जुलाई को नूह के मेवात में एक धार्मिक यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच टकराव हुआ था. तब से शुरू हुई हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें दो होमगार्ड्स और चार आम नागरिक शामिल हैं. इनके अलावा 20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. हिंसा के संबंध में पुलिस ने 29 FIR दर्ज की हैं. 116 आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया गया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दंगे में तोड़फोड़ करने और दूसरे नुकसान के लिए जिम्मेदार दंगाइयों से भरपाई करवाई जाएगी. CM ने कहा कि दंगाइयों की पहचान की जाएगी और उनकी निजी संपत्ति से भरपाई होगी.

वीडियो: '800 पुलिसवाले यात्रा में तैनात थे', नूह हिंसा पर हरियाणा पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement