The Lallantop

अशनीर ग्रोवर सपत्नीक एयरपोर्ट से लौटाए गए, अब X पर ये जवाब दिया है

खबर है कि आर्थिक अपराध शाखा के लुकआउट सर्कुलर के चलते ग्रोवर देश से बाहर नहीं जा पाए.

Advertisement
post-main-image
अशनीर ग्रोवर को एयरपोर्ट पर रोके जाने का मामला (फाइल फोटो: आजतक)

BharatPe के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें अमेरिका जाने से रोके जाने के मामले में X पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने बताया है कि एयरपोर्ट पर उन्हें और उनकी पत्नी को दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) के लुकआउट सर्कुलर (LOC) का हवाला देकर रोका गया था. लेकिन उस दिन की अगली सुबह तक उन्हें EOW की ओर से कोई समन नहीं मिला था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

17 नवंबर को खबर आई थी कि अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को अमेरिका जाने से रोका गया. बताया गया कि 16 नवंबर को अशनीर ग्रोवर अपनी पत्नी के साथ अमेरिका जाने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे. लेकिन दोनों को वहां से वापस कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि अशनीर और उनकी पत्नी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की ओर से लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है. इसके आधार पर दोनों को एयरपोर्ट से वापस कर दिया गया.

इस मामले पर 17 नवंबर की दोपहर अशनीर ग्रोवर ने X पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा,

Advertisement

“हैलो! हैलो!... क्या चल रहा है इंडिया में? फिलहाल तो 'अशनीर को एयरपोर्ट पर रोका गया' चल रहा है जनाब.”

इसके बाद उन्होंने पूरे मामले पर एक-एक कर अपनी रखी. अशनीर ग्रोवर ने जानकारी दी,

"1. मई महीने में FIR दर्ज होने के बाद से आज (17 नवंबर की) सुबह 8 बजे (एयरपोर्ट से लौटने के 7 घंटे बाद) तक मुझे EOW से कोई समन नहीं मिला.  

2. मैं 16-23 नवंबर तक अमेरिका जा रहा था.

3. इमिग्रेशन पर मुझसे कहा गया लुकआउट सर्कुलर लगा हुआ है सर, EOW से चेक कर के बताते हैं.

4. मुझे ये अजीब लगा क्योंकि मई में FIR दर्ज होने के बाद से मैं 4 बार अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर चुका हूं और कभी कोई समस्या नहीं हुई, मुझे एक बार भी समन नहीं किया गया.

5. वैसे भी इस सबके बीच मेरी फ्लाइट छूट गई, फिर EOW के लोगों ने इमीग्रेशन को निर्देश दिया कि हमें बाहर जाने दिया जाए ताकि हम अपने घर लौट सकें."

Advertisement

अशनीर ग्रोवर के मुताबिक EOW का समन 17 नवंबर की सुबह 8 बजे के बाद उनके घर भेजा गया. इसके बारे में उन्होंने X पर लिखा,

"6. आज (17 नवंबर की) सुबह EOW का समन घर आया, हमेशा की तरह सहयोग करूंगा. कोई नाटक नहीं है.

LOC हटाने की प्रक्रिया है, मैं कहीं भाग नहीं रहा- यह साबित करना आसान है."

आजतक के मुनीष पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक अशनीर ग्रोवर के खिलाफ भारतपे चलाने वाली रेजिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड (RIPL) को 81 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने और पैसों के कथित दुरुपयोग का केस है. इस मामले में EOW की FIR में अशनीर ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन और उनके परिवार के कुछ और सदस्यों के नाम हैं.

Advertisement