अगर आप एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और आपके 5 लाख़ से ज़्यादा फॉलोवर्स हैं तो आप किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं. ASCI, मानें एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा है कि जिन इन्फ्लुएंसर्स के 5 लाख़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और सालाना इनकम 40 लाख रुपये से ज़्यादा है, उन्हें एडवर्टाइजमेंट के लिए सेलिब्रिटी माना जाएगा.
सोशल मीडिया पर इतने फॉलोवर्स होने पर आपको भी माना जाएगा सेलिब्रिटी, कमाई पता है कितनी होगी?
ASCI ने कहा है कि सेलिब्रिटी की परिभाषा को बताना आवश्यक हो गया था, क्योंकि पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने बड़े पैमाने पर अपने चैनल्स क्रिएट किए हैं.


ASCI, एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री की एक सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी है. ASCI ने 10 अगस्त को कहा है कि सेलिब्रिटी कौन है, इसकी परिभाषा को बड़ा किया गया है और इसके कोड का पालन करना जरूरी है. उन्होंने कहा,
“सेलिब्रेटीज़ को किसी ब्रांड का समर्थन करने के लिए ‘साइन अप’ करने से पहले कई बातों का पालन करना होता है और ASCI द्वारा बुलाए जाने पर इसका सबूत भी पेश करना होता है और बैन की गई वस्तुओं की बिक्री नहीं करनी होती है.”
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक ASCI ने कहा है कि सेलिब्रिटी की परिभाषा को बताना आवश्यक हो गया था, क्योंकि पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने बड़े पैमाने पर अपने चैनल्स क्रिएट किए हैं. संख्या बढ़ी है और इन्फ्लुएंसर्स लोगों को बड़ी संख्या में प्रभावित करते हैं. उन्होंने कहा,
“इसमें कहा गया है कि ऐतिहासिक रूप से, सेलिब्रिटीज़ जो ब्रांड्स को क्रेडिबिलिटी दे सकते हैं और बड़ी संख्या में लोगों को इन्फ्लुएंस कर सकते हैं, उन्हें बड़े पैमाने पर पॉपुलर एक्टर्स और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी के रूप में माना जाएगा.”
ASCI ने आगे बताया कि इतने नियम बनाने के बाद भी इनको तोड़ना बहुत आसान है. फाइनेंशियल ईयर ( वित्त वर्ष) 2022-23 में ASCI की तरफ से सेलिब्रेटीज़ के 500 से ज़्यादा भ्रामक ऐड्स पर कार्रवाई की गई है.
ASCI की चीफ एक्जीक्यूटिव मनीषा कपूर ने कहा,
इन्फ्लुएंसर कौन होते हैं?"हमारे पास कई पर्सनैलिटीज हैं, जो सोशल मीडिया पर बहुत फेमस और पॉपुलर हैं. और उनका कंज्यूमर्स के साथ एक कनेक्शन होता है. कंज्यूमर्स इनपर भरोसा करते हैं. फेमस पर्सनैलिटीज कंज्यूमर्स की पैसा खर्च करने की आदतों को प्रभावित भी करते हैं. इसलिए कंज्यूमर्स की सुरक्षा करना जरूरी है."
किसी को अपनी किसी कला और कॉन्टेंट से इन्फ्लुएंस या इंगेज करने वाले लोगों को इन्फ्लुएंसर कहते हैं. इससे सोशल मीडिया पर उनके कॉन्टेंट की रीच बढ़ती है. रीच बढ़ती है तो फॉलोवर्स बढ़ते हैं. ब्रांड्स के साथ काम मिलता है. इन्फ्लुएंसर्स के इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, मोज जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर अकांउट होते हैं.
वीडियो: सोशल लिस्ट: जब नरेंद्र मोदी संसद में बोल रहे थे, बाहर सोशल मीडिया मणिपुर पर क्या बोला?

















