The Lallantop

12 साल के लड़के ने शराब पीकर देखा पोर्न, फिर 9 महीने की भांजी के साथ किया रेप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है. एक 12 साल के किशोर ने पहले तो शराब पी और फिर पॉर्न देखा. इसके बाद अपनी 9 महीने की भांजी को लेकर खेतों में गया और उसका रेप किया.

Advertisement
post-main-image
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने घटना की पूरी जानकारी दी. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक 12 वर्षीय लड़के को अपनी 9 महीने की भांजी के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
  • घटना की पृष्ठभूमि में आरोपी ने शराब पी और मोबाइल पर अश्लील सामग्री देखने के बाद रात को मासूम बच्ची को उठाकर करीब 500 मीटर दूर खेत में उसे बलात्कार के लिए ले गया।
  • इस घटना के बाद बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है तथा कानूनी प्रक्रिया जारी है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक 12 साल के लड़के ने अपनी 9 महीने की भांजी के साथ रेप किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले शराब पी, फिर अपने मोबाइल फोन पर पॉर्न देखने लगा. इसके बाद बहन के पास सो रही 9 महीने की मासूम भांजी को उठाकर घर से निकल गया. लगभग 500 मीटर दूर खेत में उसका रेप किया और छोड़कर फरार हो गया. बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है. पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार, 19 जून की रात वह अपनी 9 महीने की बेटी के साथ सो रही थी. रात करीब 2 बजे उसकी नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी. इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला.

सुबह जब गांव के कुछ लोग खेतों की तरफ गए तो उन्हें घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में बने टीनशेड के पास खून से लथपथ बच्ची मिली. बच्ची बेहोश थी. उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे. यह देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद पुलिस ने मेडिकल जांच कराई और मामले की जांच शुरू की.

Advertisement

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना किया. जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिले. शक होने पर पुलिस ने बच्ची के मामा से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची का सगा मामा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 9 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, सूटकेस में खून से लथपथ मिली बच्ची

आरोपी ने क्या बताया?

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में था. उसी हालत में वह आधी रात को बच्ची को उसकी मां के पास से उठाकर पड़ोस के खेत में ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया. इसके बाद वह बच्ची को टीनशेड में छोड़कर भाग गया. 

Advertisement

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत सामान्य है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो: राजकोट में 7 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement