The Lallantop

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र पोस्ट लिखने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने किए बड़े खुलासे

Akhilesh Yadav daughter case: अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है. साइबर क्राइम पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. दो की तलाश अब भी जारी है. आरोप है कि अदिति के खिलाफ भ्रामक और गलत दावे किए गए.

Advertisement
post-main-image
अखिलेश यादव की बेटी को ट्रोल करने वाला आरोपी गिरफ्तार. (फाइल फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले नागेश्वर सिंह बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेशी के बाद जमानत दी गई।
  • अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने डिजिटल जांच कर संबंधित आरोपियों की पहचान की।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं, और पुलिस जांच कर रही है कि अन्य आरोपी भारत कुमार पटेल और विनोद कुमार के खिलाफ आगे क्या कदम उठाए जाएं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 11 जून को पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए इस मामले में FIR दर्ज की थी. जिसके बाद नागेश्वर सिंह बघेल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया. कोर्ट में पेशी होने के बाद उसे फिलहाल जमानत पर रिहा किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े सिमर चावला की रिपोर्ट के मुताबिक, समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी शेयर करते हुए अदिति की छवि खराब करने की कोशिश की गई. साथ ही एक फोटो भी एडिट कर शेयर किया गया जिससे परिवार की इमेज को ठेस पहुंची है. ये FIR उत्तर प्रदेश के कानपुर के साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई गई है.

पुलिस ने क्या बताया?

शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच और साइबर पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया प्रोफाइलों की जांच की. डिजिटल ट्रैकिंग के बाद नागेश्वर सिंह बघेल की पहचान हुई और उसे मध्य प्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट में सुनवाई के बाद उसे जमानत दी गई है.

Advertisement

जांच एजेंसी ने ये भी बताया कि मामले में एक अन्य नामजद आरोपी भारत कुमार पटेल का सोशल मीडिया अकाउंट विदेश से चल रहा है. आईडी का लोकेशन अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में पाया गया है. तीसरे आरोपी की पहचान विनोद कुमार के तौर पर हुई है. ये उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का निवासी है और ऑटो चलाता है. दोनों के संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर FIR, पोस्ट में लगाए चोरी के आरोप

पोस्ट में क्या लिखा था?    

साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और 336(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत मुकदमा दर्ज किया है. प्रवीण यादव के मुताबिक सबसे पहले भारत कुमार पटेल की आईडी से पोस्ट हुआ. जिसके बाद इसे कई लोगों ने रीशेयर किया. पोस्ट में अदिति की एक लड़के के साथ तस्वीर अटैच की गई. लिखा गया कि अदिति अपने घर से 7 करोड़ लेकर भाग गई हैं और नाइजीरिया में एक लड़के के साथ रह रही हैं.  

Advertisement
OK
भारत कुमार पटेल का पोस्ट. 

ये पोस्ट फेसबुक पर वायरल हुआ. जिसके बाद कुछ लोगों ने रीशेयर कर इस दावे को हवा दी तो कुछ लोग अदिति के समर्थन में आ गए. इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. 7 जून को अखिलेश यादव ने सरकार पर अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी का आरोप लगाया था. इसी के बाद उनकी बेटी के खिलाफ ये पोस्ट वायरल हुआ. 

वीडियो: ओम प्रकाश राजभर के आरोपों पर अखिलेश यादव का जवाब, टूटने वाली है समाजवादी पार्टी?

Advertisement