The Lallantop

असद को बताया था शेर का बच्चा, एनकाउंटर की खबर सुन रोने लगा अतीक अहमद!

असद का झांसी में एनकाउंटर हुआ है.

Advertisement
post-main-image
अतीक अहमद ने असद को शेर का बेटा बताया था. (फोटो: इंडिया टुडे)

यूपी STF ने माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed Encounter) को एनकाउंटर में मार गिराने की बात कही है. असद का यूपी के झांसी में एनकाउंटर हुआ है. उमेश पाल मर्डर केस (Umesh Pal Murder) में असद आरोपी था. असद के साथ उसके साथी शूटर गुलाम का भी एनकाउंटर हुआ है. पुलिस कई दिनों से असद की तलाश कर रही थी. असद पर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था. माफिया अतीक अहमद ने अपने बेटे असद को उमेश पाल एनकाउंटर के बाद शेर बताया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद के एनकाउंटर की खबर सुनकर अतीक अहमद रोने लगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस के दावे के अनुसार, अतीक की जिद पर असद को उमेश पाल हत्याकांड में शामिल किया गया था. उससे गोलियां चलवाई गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब उमेश पाल हत्याकांड में असद का नाम आया था तब सूत्रों के मुताबिक पत्नी शाइस्ता ने अतीक़ अहमद को साबरमती जेल में फोन किया था. असद का नाम और फुटेज सामने आने के बाद शाइस्ता ने अतीक अहमद से नाराजगी जाहिर की थी. जानकारी के अनुसार, शाइस्ता ने रोते हुए कहा था,

‘असद बच्चा है और उसे इस मामले में नहीं लाना चाहिए था.’

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाइस्ता द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद अतीक ने डांटते हुए कहा था,

“असद की वजह से 18 साल बाद चैन की नींद सो पाया हूं. उमेश पाल के चलते मेरी नींद हराम हो गई थी. असद शेर का बेटा है उसने शेरों वाला काम किया है."

उमेश पाल की हत्या

24 फरवरी 2023, को शाम करीब पांच बजे उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. इस घटना में उनके गनर राघवेंद्र सिंह और संदीप निषाद भी मारे गए थे. घटना के अगले दिन 25 फरवरी को उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर प्रयागराज के धूमनगंज थाना में अतीक अहमद, शाइस्ता परवीन, अशरफ, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अन्य नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.

Advertisement

वीडियो: सुर्खियां: अतीक अहमद प्रयागराज आया, तो मीडिया से क्यों बोला 'शुक्रिया'?

Advertisement