BJP नेता मोहित कंबोज ने 6 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों और एनसीपी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे. अगले दिन यानी 7 नवंबर को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इन आरोपों का जवाब दिया. साथी ही कई गंभीर आरोप मढ़ दिए. नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि आर्यन खान का पूरा केस किडनैपिंग और उगाही का मामला है, जिसका मास्टरमाइंड मोहित कंबोज है. फिरौती के लिए आर्यन खान का अपहरण किया गया था. 18 करोड़ में डील भी डन हो गई थी. पर एक 'सेल्फी' के कारण सारा खेल खराब हो गया. नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े का भी जिक्र किया और कहा कि मोहित कंबोज उगाही में NCB अधिकारी वानखेड़े का पार्टनर है. नवाब मलिक ने आरोप लगाया,
नवाब मलिक का दावा-आर्यन खान केस किडनैपिंग का मामला, इसमें मोहित कंबोज वानखेड़े का पार्टनर
मोहित कंबोज ने नवाब मलिक के आरोपों का जवाब दिया है.

आर्यन खान क्रूज़ पर खुद टिकट निकालकर नहीं गया. वो प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला के जरिए गया. ये पूरा मामला किडनैपिंग और उगाही का है. मोहित कंबोज के साले के जरिए ये पूरा जाल बिछाया गया और वहां आर्यन खान को पहुंचाया गया और किडनैप करके 25 करोड़ की फिरौती मांगने का प्लान शुरू हुआ. डील 18 करोड़ में हो गई. 50 लाख उठाए गए. पर एक सेल्फी ने सारा खेल बिगाड़ दिया. ये सच्चाई है. उगाही के केस में ये मोहित कंबोज वानखेड़े का साथी है. दोनों के अच्छे रिश्ते हैं. 6 अक्टूबर को मेरी पीसी हुई और 7 तारीख को वानखेड़े और कंबोज ओशिवारा के कब्रिस्तान में मिले. इनका नसीब अच्छा है कि पुलिस का सीसीटीवी बंद था, हमें उसका सीसीटीवी नहीं मिल पाया और वानखेड़े साहब घबराहट में चले गए कि कोई उनका पीछा कर रहा है. नहीं तो मैं इनकी मीटिंग का साक्ष्य पेश करता.
नवाब मलिक ने आगे कहा,
वानखेड़े का एक ही खेल है कि ड्रग का धंधा चलता रहे. ड्रग माफिया को संरक्षण दिया जाए और उनसे उगाही की जाए. फिल्म जगत के लोगों को डराया जाए और उनसे हजारों करोड़ की उगाही की जाए, ये खेल वानखेड़े खेल रहे हैं.
एनसीपी नेता ने कहा कि सुनील पाटिल से उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई और न ही वो एनसीपी से जुड़ा है. उन्होंने कहा,
पाटिल की फोटो गृहमंत्री अमित शाह के साथ हैं. मनीश भानुशाली की फोटो प्रधानमंत्री के साथ है. हम तस्वीरों पर आरोप नहीं लगा रहे हैं. लेकिन सुनील पाटिल भी फ्रॉड है और वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी का प्लेयर है.
नवाब मलिक ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि सैम डिसूजा का असली नाम सैनविले स्टेनली डिसूजा है. नवाब मलिक ने सैनविले स्टेनली डिसूजा और एनसीबी अधिकारी के बीच फोन पर हुई बात का ऑडियो क्लिप भी ट्वीट किया.
दावा है कि डिसूजा हवाले की बात कर रहा है और दो पत्रकारों के नाम भी लिए हैं. मलिक ने इन पत्रकारों के नाम राजकुमार बजाज और एडवोकेट प्रदीप नम्बियार बताए हैं. मलिक का कहना है कि ये दोनों फ्रॉड पत्रकार हैं और वानखेड़े के प्राइवेट आर्मी के प्लेयर हैं.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा,
ये वानखेड़े की आर्मी जितने भी ड्रग पेडलर हैं, उनसे भी उगाही करती है. किसी पत्रकार को बदनाम करने का काम नहीं कर रहा हूं, लेकिन वानखेड़े ने इस शहर को पाताललोक बना दिया है. मैं एनसीबी या बीजेपी से नहीं लड़ रहा हूं, मैं लड़ रहा हूं गलत लोगों के खिलाफ. मैं लड़ रहा हूं कि इस शहर में ड्रग के नाम पर जो हजारों करोड़ की वसूली हो रही है, बेगुनाहों को फंसाया जा रहा है, ड्रग पेडलर धड़ल्ले से धंधा कर रहे हैं. मैं एनसीबी के डीजी साहब से बोलना चाहता हूं कि आपने 3 तारीख को बयान दिया था कि भारत में पहली बार समंदर के बीच ऑपरेशन हुआ. आपको गुमराह किया गया. 13 लोगों को चिन्हित किया गया. आर्यन खान की किडनैपिंग हुई. फिरौती मांगी गई. मैं बीजेपी से भी कहना चाहता हूं कि मैं कोई पॉलिटिकल लड़ाई नहीं लड़ रहा. मैं चाहता हूं कि ड्रग का धंधा बंद हो. बड़ी मछलियां पकड़ी जाएं.
आरोपों पर NCB ने क्या कहा?
नवाब मलिक के आरोपों पर एनसीबी अधिकारियों का कहना है कि मलिक आरोप लगाने की बजाय अदालत क्यों नहीं जा सकते?' वानखेड़े सैम डिसूजा के संपर्क में नहीं थे और न ही डिसूजा हमारा इन्फॉर्मर था.
मोहित कंबोज ने भी किया पलटवार
नवाब मलिक ने मोहित कंबोज पर आरोप लगाए. कंबोज ने दावा किया कि मलिक के पास तीन हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके पास कुर्ला में जमीन और जूहू में कई प्रोजेक्ट्स हैं. मोहित कंबोज ने नवाब मलिक को डरा हुआ बताकर ये भी कहा कि शाहरुख खान और पूजा ददलानी को डरना नहीं चाहिए और सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए. मोहित कंबोज ने कहा कि मैंने जो नवाब मलिक और सुनील पाटिल के बीच बातचीत होने के आरोप लगाए थे, उसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. नवाब मलिक ने पूरी बात नहीं बताई, लेकिन वो दोनों मिलते थे और ये रिश्ते आज के नहीं हैं, बल्कि सालों पुराने हैं. मोहित कंबोज ने कहा कि मैंने जब पाटिल और उन पर आरोप लगाए तब वो अचानक (मलिक) उठ खड़े हुए और मुझ पर आरोप मढ़ दिए.
सुनील पाटिल का जवाब आया वहीं सुनील पाटिल, जिन पर बीजेपी लगातार मास्टरमाइंड होने का आरोप लगा रही है उन्होंने अपना पक्ष रखा है. आजतक से बात करते हुए बताया कि क्रूज पार्टी की टिप बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के करीबी नीरज यादव ने दी थी. और वो किरण गोसावी को नहीं जानते हैं, वे कभी उनसे मिले भी नहीं. सुनील पाटिल ने बीजेपी कार्यकर्ता और ड्रग्स केस में गवाह मनीष भानुशाली पर भी गंभीर आरोप लगाया. कहा भानुशाली द्वारा उसे जबरदस्ती डिटेन किया गया था. उनकी माने तो भानुशाली ने दिल्ली के एक होटल में उनके साथ मारपीट भी की थी. मलिक पर मानहानि का केस दर्ज मलिक लगातार एनसीबी, समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं. अब समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने उनके खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए 1.25 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज किया है. इस मामले में सोमवार को सुनवाई होगी.









