आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 29 दिसंबर, 2024 को BJP पर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में हेरफेर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी "अनुचित तरीकों" से चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में मतदातओं के नाम काटकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. केजरीवाल ने कहा-
वोटर लिस्ट को लेकर दिल्ली में घमासान, केजरीवाल के आरोपों पर सीधे EC का जवाब आया
Arvind Kejriwal ने आरोप लगाया है कि बीजेपी उनके विधानसभा क्षेत्र में मतदाओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने की कोशिश कर रही है.


15 दिसंबर को बड़े पैमाने पर अभियान शुरू हुआ, जिसमें उनके विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में अब तक 5,000 मतदाता नाम हटाने का आवेदन दिया गया है. और साथ ही 7,500 अतिरिक्त अनुरोध दायर किए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि इससे निर्वाचन क्षेत्र के 12% वोट बदल सकते हैं.
केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी ने अकेले एक निर्वाचन क्षेत्र में 11,000 मतदाता नाम हटाने के आवेदन दाखिल किए थे, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद इसे को रोक दिया गया. केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के पास मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं है, ना ही चुनाव के लिए अच्छे उम्मीदवार हैं. इसलिए बीजेपी का लक्ष्य केवल जोड़-तोड़ करके जीतना है, लेकिन वह ऐसा होने नहीं देंगे.
इससे पहले AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, दिल्ली के अंदर बीजेपी पूर्वांचल (यूपी-बिहार) के लोगों का वोट कटवा रही है और चुनावी घोटाला करके जितना चाहती है. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि
नई दिल्ली विधान सभा में मेरी पत्नी अनीता का नाम कटवाने के लिए दो बार 24 और 26 दिसंबर को एप्लीकेशन दिया गया है. लोगों को रोहिंग्या बताकर उनके नाम कटवाए जा रहे हैं.
केजरीवाल के आरोपों पर निर्वाचन आयोग का पक्ष भी सामने आया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि फाइनल वोटर लिस्ट 6 जनवरी तक जारी की जाएगी, और ये कि ये कि वोटर लिस्ट में बदलाव होता रहता है, जो कि अभी भी चल रहा है.
वीडियो: 'BJP-कांग्रेस मिलकर AAP को रोकना चाहते हैं...' उपराज्यपाल के आदेश पर बोले केजरीवाल






















