The Lallantop

"सेक्सुअल हरैसमेंट करते थे"- बठिंडा मामले में इस खुलासे के बाद अब पंजाब पुलिस क्या करने वाली है?

पंजाब पुलिस को लेकर सेना ने क्या बताया?

Advertisement
post-main-image
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग में पकड़ा गया आरोपी जवान (बाएं) और जांच को लेकर मीडिया से बात करते अधिकारी (फोटो: आजतक/ANI)

12 अप्रैल को पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन (Punjab Bathinda Military Station) में सेना के 4 जवानों की गोली लगने के कारण मौत हुई थी. मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने इस मामले में देसाई मोहन नाम के एक जवान को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार हुआ जवान इस मामले का एकमात्र गवाह था. पुलिस से पूछताछ के दौरान देसाई ने कथित तौर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट (यौन उत्पीड़न) की बात कही थी. देसाई ने बताया था कि उसने बदला लेने के लिए जवानों की हत्या कर दी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पंजाब पुलिस मेडिकल जांच कराएगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दिल्ली में सेना के अधिकारियों ने बताया कि सेक्सुअल हैरेसमेंट का पता लगाने के लिए देसाई की मेडिकल जांच कराई जाएगी. इसकी जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के अधिकारियों को दी गई है. वहीं इंसास राइफल के गायब होने वाले मामले में भी देसाई का फॉरेंसिक टेस्ट किया जाएगा. ये भी पंजाब पुलिस के जिम्मे है.

चोरी वाली राइफल में जवानों को मारा था

रिपोर्ट्स के अनुसार बठिंडा कैंट पुलिस ने इंसास राइफल चोरी के मामले में IPC की धारा 380 को भी जोड़ा है. इससे पहले पुलिस ने IPC की धारा 302 (मर्डर) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस के मुताबिक जवानों को मारने में कथित तौर पर इसी राइफल का इस्तेमाल किया गया था.

Advertisement
राइफल नाले में फेंकी

मालूम हो कि एक इंसास राइफल और 28 कारतूस 9 अप्रैल को बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से चोरी हुए थे. जिसके बाद 12 अप्रैल के दिन 4 जवानों के मारे जाने की खबर आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने जवानों की हत्या करने के बाद इंसास राइफल को एक कपड़े में लपेटा और प्लास्टिक की थैली में भरकर नाले में फेंक दिया था.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस ने चार जवानों की हत्या के मामले में 16 अप्रैल के दिन चार जवानों से पूछताछ की थी. इसके बाद इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, मेजर आशुतोष शुक्ला के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था. जिसके बाद आरोपी जवान ने पूछताछ में बताया कि चारों जवान उसे जलील करते थे. शारीरिक उत्पीड़न करते थे. इससे वो परेशान हो गया था.

आर्टिलरी यूनिट के जवान थे

पुलिस के पास दर्ज FIR के मुताबिक जिन चार जवानों की मौत हुई है उनके नाम सागर, कमलेश, संतोष और योगेश हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, चारों जवान अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बैरक में सोने के लिए आए थे. जिसके बाद दो युवक, मास्क लगाए हुए और कुर्ता पजामे में बैरक में घुसे. घुसते ही दोनों ने राइफल और धारदार हथियारों से जवानों पर हमला कर दिया. हमले में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने के कारण मौत हो गई. 

Advertisement

वीडियो: Bathinda आर्मी बेस में चार जवानों की हत्या में अब क्या खुलासा हुआ?

Advertisement