लल्लनटॉप वीडियो : सौरव गांगुली बीसीसीआई प्रेसिडेंट, अनुराग ठाकुर के भाई ट्रेज़रर तो अमित शाह के बेटे सेक्रेटरी बने
अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगवाया नारा, "देश के गद्दारों को, गोली मारो *लों को"
क्या केन्द्रीय मंत्री ऐसे बयान दे सकता है?
Advertisement

दिल्ली में चुनाव होने हैं और केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने वही नारे लगाए हैं, जो अक्सर गुंडई का आरोप झेल रहे दक्षिणपंथी दल लगाते हैं.
एक नारा है. विवादित नारा. "देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को". जब विवाद होता है तो अक्सर दक्षिणपंथी संगठनों के लोग ये नारा लगाते हैं. नारा कि सीधे गोली मारने की अपील. कोई छुटभैया नेता कहे तो समझ में भी आता है. लेकिन अगर एक केन्द्रीय मंत्री कहे तो? एक केन्द्रीय मंत्री ने ये काम कर दिया है. अनुराग ठाकुर. भाजपा नेता और वित्त राज्यमंत्री. नई दिल्ली के रिठाला एरिया में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. यहां के प्रत्याशी मनीष चौधरी का प्रचार करने पहुंचे थे. अनुराग ठाकुर ने बोला, "देश के गद्दारों को...". भीड़ ने शुरुआत में कुछ नहीं कहा. फिर से अनुराग ठाकुर ने आवाज़ लगाई. भीड़ ने कहा "गोली मारो सालों को". अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीछे तक आवाज़ आनी चाहिए. फिर से लगवाया नारा. भीड़ ने भी जवाब दिया, और अब अनुराग ठाकुर सवालों के घेरे में. मंच पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद थे. थोड़ी देर बाद अमित शाह भी पहुंचे. देखिए वीडियो :
सवाल वही. क्या केन्द्रीय मंत्री ऐसे बयान दे सकता है? कांग्रेस ने निशाना साधा है. महिला कांग्रेस ने लिखा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ध्रुवीकरण करने के लिए बेकरार है.
अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा है कि अनुराग ठाकुर पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए. भाजपा को प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री के तौर पर ऐसे ही लुच्चे मिलते हैं.
लल्लनटॉप वीडियो : सौरव गांगुली बीसीसीआई प्रेसिडेंट, अनुराग ठाकुर के भाई ट्रेज़रर तो अमित शाह के बेटे सेक्रेटरी बने
लल्लनटॉप वीडियो : सौरव गांगुली बीसीसीआई प्रेसिडेंट, अनुराग ठाकुर के भाई ट्रेज़रर तो अमित शाह के बेटे सेक्रेटरी बने
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















