The Lallantop

25-30 लड़के नजीब को पीटते हुए कह रहे थे, 'इसे 72 हूरों के पास भेजना है'

जेएनयू से गायब हुए नजीब के बारे में बताने आगे आया एक स्टूडेंट. सुनाई खौफनाक कहानी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

14 अक्टूबर की रात. JNU कैंपस. करीब 25-30 लड़के नजीब अहमद को बुरी तरह पीट रहे थे, गालियां दे रहे थे और कह रहे थे कि उसे 72 हूरों के पास भेजना है. ये कहानी JNU के उस स्टूडेंट की है, जो इस घटना के बाद पिछले 9 दिनों से गायब है और पुलिस अब तक कुछ भी पता नहीं लगा पाई है.

Advertisement

नजीब के गायब होने के 9 दिनों बाद JNU के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में एमफिल के स्टूडेंट शाहिद रजा खान ने IANS को दिए इंटरव्यू में कुछ बेहद डरावनी बातों का खुलासा किया है. शाहिद का दावा है कि नजीब के गायब होने से एक रात पहले 14 अक्टूबर को 25-30 लड़के नजीब को बुरी तरह पीटते हुए गालियां दे रहे थे और कह रहे थे, 'इसे 72 हूरों के पास भेजना है.' ये सब उसने अपनी आंखों से देखा है.


शाहिद ने बताया, 'मैंने कुछ आवाजें सुनी थीं, जिसके बाद मैं फर्स्ट फ्लोर तक उतरकर गया. वहां ABVP का विक्रांत कुमार था. उसने मुझे आते हुए देखा तो दौड़ते हुए मेरे पास आया और कहने लगा कि मुझे नजीब से बचा लो. वो मुझे बिना किसी बात के पीट रहा है. जब मैं नजीब के पास गया तो देखा कि उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था. हमने वॉर्डन को बुलाया और नजीब को बाथरूम ले गए. तभी वहां 25-30 स्टूडेंट आ गए और नजीब को बाथरूम में मारने लगे.'


नजीब को खोजने के लिए JNU छात्रों ने VC को घेरा था
नजीब को खोजने के लिए JNU छात्रों ने VC को घेरा था

बताया जा रहा है कि मेस-सेक्रटरी की कैंपेनिंग करने के लिए विक्रांत नजीब के कमरे में गया था और वहां दोनों में बहस हो गई. ABVP के सदस्य विक्रांत का दावा है कि उसकी कलाई पर बंधा कलावा देखकर नजीब उससे लड़ने को उतारू हो गया था.

Advertisement

शाहिद का दावा है कि ABVP के लड़कों ने नजीब को वॉर्डन ऑफिस के पास भी पीटा. उसने बताया, 'वो उसे सीढ़ियों और वॉर्डन ऑफिस के पास भी पीट रहे थे. ऐसा लग रहा था जैसे वो उसे मार डालेंगे. सीढ़ियों पर किसी ने लाइट बंद कर दी थी और वो नजीब को अंधेरे में भी पीट रहे थे. वो नजीब को गालियां देकर सांप्रदायिक बातें कर रहे थे. वॉर्डन को इस मामले में सख्त रहना चाहिए था, लेकिन उनके ऑफिस में सारा दोष नजीब के सिर डाल दिया गया. उसे ऑफिस के अंदर भी गालियां दी गईं. वो लड़के लगातार कह रहे थे कि इसको 72 हूरों के पास भेजना है.'

JNU हॉस्टल में नजीब के रूममेट मोहम्मद कासिम ने वॉर्डन को नजीब के कैरक्टर के बारे में एक लेटर लिखा है. कहा जा रहा था कि नजीब मानसिक रूप से बीमार है, लेकिन कासिम के लेटर में लिखा है, 'सर, मैंने कभी नजीब को अजीब व्यवहार करते नहीं देखा है. उसके मानसिक बीमार होने के दावे झूठे हैं.' लेकिन, अजीब बात ये है कि इस लेटर में कासिम ने ये भी लिखा, 'मेरी आपसे गुजारिश है कि उसके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाए ताकि वो हॉस्टल के दायरों से बाहर न जाए.' इस लेटर की ऑथेंसिटी अभी तक पुष्ट नहीं हो पाई है. कहा ये भी जा रहा है कि ये लेटर ABVP के किसी सदस्य ने कासिम के नाम पर लिखा है.


कासिम की लिखी चिट्ठी
कासिम की लिखी चिट्ठी

इसी बीच नजीब के भाई सद्दाफ का कहना है, 'क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि मानसिक रूप से बीमार लड़के को JNU के एक टफ कोर्स में ऐडमिशन मिल गया. वो बिल्कुल ठीक था.' सद्दाफ ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर इस नजीब के मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाया है. यहां तक कि प्रॉक्टर ने सद्दाफ से मिलने से भी इनकार कर दिया था और कहा कि नजीब के गायब होने का मामला वॉर्डन का है, जिसमें वो कुछ नहीं कर सकते. हालांकि, नजीब के गायब होने के मामले में एक FIR दर्ज कर ली गई है और उसे ढूंढने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है.



ये भी पढ़ें:

Advertisement

JNU के लापता स्टूडेंट नजीब ने ABVP के विक्रांत को मारा था थप्पड़ : नई चिट्ठी

JNU में चल रहा मामला असल में है क्या?

जेएनयू में बाल भी बांका न कर पाएगी शासन की बंदूक

AMU का मुल्ला भागकर JNU आया तो क्या मिला

जेएनयू में बुलाया गया राजीव गांधी का भूत!

Advertisement