The Lallantop

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के चलते 19 लोगों की मौत, 140 ट्रेनें रद्द, हजारों लोग प्रभावित

Andhra-Telangana Flood: तेलंगाना के खम्मम जिले के करीब 110 गांव डूब गए हैं. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते तेलंगाना-आंध्र सीमा के पास मौजूद गरिकापाडु के पालेरू पुल को भी भारी नुकसान हुआ है.

Advertisement
post-main-image
बाढ़ जैसे हालात के बीच 17 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. (Credit: PTI)

भारी बारिश के चलते तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बाढ़ के हालात हैं (Telangana and Andhra Pradesh flood). इस सब की वजह से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अब तक 19 लोगों की मौत की खबर है. वहीं 17 हजार से भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़ीं अपूर्वा जयचंद्रन की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना के खम्मम जिले के करीब 110 गांव डूब गए हैं. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते तेलंगाना-आंध्र सीमा के पास मौजूद गरिकापाडु के पालेरू पुल को भी भारी नुकसान हुआ है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि पुल का एक हिस्सा बह गया. जिसके चलते नेशनल हाइवे पर भी यातायात प्रभावित हुआ. कई लोगों को सड़क पर सोकर रात निकालनी पड़ी, ऐसी जानकारी भी मिल रही है.

ये भी पढ़े: Manipur Violence: हाई-टेक ड्रोन से गांव पर हमला, फिर हुई गोलीबारी, 2 की मौत

Advertisement

वहीं बाढ़ के चलते 140 ट्रेन्स रद्द की गई हैं. 97 ट्रेन डाइवर्ट भी की गई हैं. जिसकी वजह से 6 हजार यात्री अलग-अलग स्टेशंस में फंसे हुए हैं.

कई जगहों की सड़कें पानी की वजह से कट गई हैं. जिसकी वजह से कई इलाके मुख्य शहरों से कट गए हैं, और हजारों लोग फंस गए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक जिन 19 लोगों की जान जाने की खबर है, उनमें से 10 मामले तेलंगाना और 9 मामले आंध्र प्रदेश में दर्ज किए गए हैं. साथ ही आंध्र प्रदेश में तीन लोगों के बाढ़ में बह जाने की आशंका भी जताई जा रही है. वहीं तेलंगाना में भी एक शख्स लापता है.

इधर, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 26 टीम्स भी राहत कार्यों में लगाई गई हैं.

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने किया दौरा

द हिंदू की खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया. बताया जा रहा है कि वह देर रात 3 बजे तक विजयवाड़ा शहर के आस-पास रहे.

ये भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायडू ने बोट से दौरा किया, ऐसा उन्होंने 24 घंटों में दो बार किया. वहां उन्होंने बाढ़ से परेशान लोगों से बातचीत भी की. साथ ही पीड़ितों को खुद ही खाना और राहत सामग्री भी मुहैया करवाई.

कई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

मुख्यमंत्री नायडू ने ये भी कहा कि विजयवाड़ा शहर के आस-पास बाढ़ की वजह से करीब 2.7 लाख लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. आगे बताया कि प्रकाशम बैराज से एक सितंबर की रात तक करीब 9.7 लाख क्यूसेक बाढ़ का पानी छोड़ा गया. 

ऐसे ही बाढ़ के हालात साल 1998 में भी देखने मिले थे. तब बैराज से कुछ 9.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था.

वीडियो: Andhra Pradesh में लड़कियों के हॉस्टल के वॉशरूम में Hidden Camera निकला

Advertisement