The Lallantop

‘सरकार सैलरी दे रही है या फिर YSRCP’, देरी हुई तो SI पर भड़की आंध्र प्रदेश के मंत्री की पत्नी

TDP Minister की पत्नी गुस्से में कहती हैं कि अभी सुबह नहीं हुई क्या? तुम्हारी क्या कॉफ्रेंस थी. वो आगे पूछती हैं कि तुम्हारी यूनिफॉर्म कहां है? तुम शादी में आए हो या फिर ड्यूटी पर. और फिर इस सब के viral video पर विपक्षी पार्टी सवाल उठा रही है.

Advertisement
post-main-image
मंत्री जी की पत्नी की डांट का वीडियो वायरल है. (Image: Viral video Screenshot)

नेता जी लोगों के गुस्से से तो हम सब कहीं न कहीं वाकिफ ही हैं. कभी कोई नेताजी अपने की कार्यकर्ता पर हाथ उठा देते हैं. तो कभी विपक्ष पर बरस पड़ते हैं. लेकिन फिलहाल आंध्र प्रदेश के मंत्री की पत्नी चर्चा में हैं (Andhra Pradesh Minister wife viral video). उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक SI पर भड़कती नजर आ रही हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो में तेलगु देशम पार्टी (TDP) के मंत्री रामप्रसाद रेड्डी की पत्नी हैं. जो एक सब इंस्पेक्टर को हड़काती नजर आ रही हैं. जिनका नाम रमेश बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है, मंत्री जी की पत्नी हरिथा रेड्डी अपनी गाड़ी में बैठी हैं. सामने सब इंस्पेक्टर समेत कई लोग खड़े हैं. बताया जा रहा है कि मंत्री जी की पत्नी को करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा, जिसके चलते उनका पारा चढ़ गया. 

वो कहती हैं कि 

Advertisement

अभी सुबह नहीं हुई क्या? तुम्हारी क्या कॉफ्रेंस थी. तुम्हारी यूनिफॉर्म कहां है? तुम शादी में आए हो या फिर ड्यूटी पर. मैंने आधे घंटे तुम्हारा इंतजार किया है. तुम्हें सैलरी सरकार देती है या फिर YSRCP?

ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड की बस के अंदर बहा ‘झरना’, यात्री को छाता लेकर बैठना पड़ा

विपक्षी पार्टी ने उठाए सवाल

साथ ही नाराज महिला ने पुलिस ऑफिसर पर कई सवाल भी दागे. और काफी नाराज नजर आईं. वीडियो के अंत में सब-इंस्पेक्टर ने मंत्री जी की पत्नी सलाम किया. और उनके काफिले के साथ चल दिए.

Advertisement

इस सब में विपक्षी पार्टी YSR कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी बात रखी है. X पोस्ट पर लिखा जो मूलत: तेलगू में था. मोटा-मोटा अनुवाद ऐसे निकाला जा सकता है कि मंत्री जी की पत्नी को भी राजसी ठाठ चाहिए. लिखा कि पुलिस को अपना काफिला छोड़ने के लिए ले गईं. साथ ही मंत्री की पत्नी ने पुलिस को चेतावनी भी दी.

वीडियो: मध्य प्रदेश के मंत्री ने शराबियों को सुधारने की नई तरकीब ईजाद कर दी!

Advertisement