वो कहते हैं. मैं आज बहुत प्राउड फील कर रहा हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी छोटी सी रचना को नई करेंसी में जगह मिलेगी. ये मेरे लिए सरप्राइज है. 2014 में जब मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान लॉन्च किया था, तो इस स्कीम को प्रमोट करने को एक कंपटीशन रखा था. कंपटीशन था लोगो डिजाइन करने का. इस कंपटीशन में अनंत जीते थे. उनका लोगो अभियान की पहचान बना. मजे की बात ये लोगो उनने बस 15 मिनट में बना दिया था. उनके दिमाग में था कि इसे गांधी जी के आस-पास रखना है. कल बैंक ने उनके परिवार को सम्मानित भी किया. 2000 का नोट मोमेंटो में भी दिया. इससे अनंत एक अलग लेवल पर ही खुश है. उन्हें खुशी है कि बतौर कलाकार उनको ऐसा फेम मिला. ये भी पढ़ें:
























