The Lallantop

मुस्लिम छात्र नॉनवेज लाता था, सस्पेंड कर दिया, इससे ज्यादा हैरानी प्रिंसिपल की बात सुनकर होगी!

UP के Amroha के एक प्राइवेट स्कूल में लंच बॉक्स में नॉन-वेज लाने पर एक स्टूडेंट को सस्पेंड कर दिया गया. इस दौरान प्रिंसिपल की बच्चे के पैरेंट्स के साथ बहस भी हुई. क्या-क्या कहा प्रिंसिपल ने?

Advertisement
post-main-image
लंच ब़ॉक्स में नॉन वेज लाने पर स्टूडेंट को किया सस्पेंड (फोटो: आज तक/AI)

यूपी के अमरोहा (Amroha) से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां लंच बॉक्स में नॉन-वेज (Non Veg in lunch box) लाने पर एक स्टूडेंट को सस्पेंड कर दिया गया. वो भी महज नर्सरी में पढ़ने वाले स्टूडेंट को. फिर बच्चे के पेरेंट्स को स्कूल बुलाया गया, जहां प्रिंसिपल से उनकी बहस भी हुई. साथ ही बच्चे को सस्पेंड (Student suspended over bringing non veg) करने के पीछे जो कारण बताया, वो भी काफी हैरानी भरा है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े बीएस आर्य और संतोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक मामला हिल्टन कान्वेंट स्कूल का है. जहां नर्सरी में पढ़ने वाला एक मुस्लिम बच्चा कथित तौर पर अपने टिफिन में नॉन वेज लेकर आया था. जिसके बाद उसे प्रिंसिपल ने सस्पेंड कर दिया. बच्चे को काफी देर तक अकेले बिठा कर रखा गया और दोपहर में जाकर पेरेंट्स को स्कूल बुलाया गया. इस दौरान प्रिंसिपल अवनीश कुमार की अभिभावक से तीखी बहस हुई.

वायरल वीडियो में प्रिंसिपल को कहते हुए सुना जा सकता है कि स्टूडेंट अक्सर लंच बॉक्स में नॉन वेज लाता है. उनके मुताबिक बच्चे ने अन्य छात्रों को भी नॉन वेज खिलाकर उनका धर्म बदलने और धर्मस्थल तोड़ने जैसी आपत्तिजनक बातें भी क्लास में कहीं. वहीं, बच्चे की मां इन सभी आरोपों की नकारती हुई नजर आती हैं. प्रिंसिपल ने साथ ही ये भी कहा हमने आपको आपके बच्चे का नाम काटने के लिए बुलाया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'लंच में बच्चों को नॉन वेज ना दें', नोएडा के स्कूल ने जारी किया सर्कुलर

DIOS ने दिए जांच के आदेश

मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया. जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) वीपी सिंह ने घटना की जांच का आदेश दिया है. DIOS ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित करके तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है. 

amroha school
DIOS ने दिए जांच के आदेश

वहीं अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया है कि अभी घटना के संदर्भ में कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है. वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद टीम गठित की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी.

Advertisement

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय मुस्लिम संगठन ने घटना को लेकर रोष प्रकट किया है. संगठन ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने की मांग की है. संगठन ने साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है, जिसमें प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.

वीडियो: UP के सरकारी स्कूल में Candy Crush खेलते मिले शिक्षक, DM ने खुद चेक किया फोन और फिर...!

Advertisement