The Lallantop

चाय में थोड़ा पेट्रोल भी... चाय पर हो रहे इन अत्याचारों को देखकर आंख भर आएगी!

Chai viral video: चाय को लेकर कुछ कहने से चाय प्रेमी नाराज हो जाया करते हैं. लेकिन इन viral videos में चाय के साथ जो किया जा रहा है, वो शायद किसी गुनाह से कम ना होगा.

Advertisement
post-main-image
चाय पर हो रहे इन अत्याचारों को क्या नाम देंगे (तस्वीर: सोशल मीडिया)

चाय अगर इमोशन है. तो चाय के साथ की जाने वाली कुछ हरकतें, इमोशनल अत्याचार से कम ना होंगी. बेचारी कुछ नहीं मांगती सिवाय चाय पत्ती, चीनी और दूध के. दुलार दिखाना हो, तो अदरक या इलायची भी डाल दीजिए. ज्यादा संतोष करें तो दूध भी ना डालिए. खाली चाय पत्ती और गरम पानी से भी लोग काम चला लेते हैं. पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (chai viral video) में इस शख्स ने चाय के साथ जो किया वो किसी गुनाह से कम नहीं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चाय शायद फूड ब्लॉगर्स के लिए सबसे आसान शिकार होगी. कहीं भी मिल जाती है. किसी भी तरह की मिल जाती है. पहले लोगों ने चाय को कुल्हड़ में डाला, फिर लोगों ने कुल्हड़ को तंदूर में डाल दिया. कहा ये तंदूरी चाय है. चाय ना हुई चिकन हो गया.

खैर अब सोशल मीडिया पर चाय के कुछ वीडियो वायरल हैं. जिनमें फूड ब्लागर्स नेे नए ‘अत्याचारों’ को दर्ज किया है.

Advertisement
tea
चाय को बादाम शेक बना डाला
'थोड़ा पेट्रोल भी डाल देना चाहिए'

दरअसल 'द ग्रेट इंडियन फूडी' नाम के एक यूजर ने हाल में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. लिखा,

अमृतसर की सबसे महंगी चाय. 100 रुपये का एक ग्लास.

वीडियो में एक अंकल पतीले के साथ बैठे दिखाई देते हैं. पहले मक्खन डालते हैं. देखने पर लग सकता है, तड़का लगने वाला है. लेकिन तड़का नहीं लगता. इसमें दूध, चाय पत्ती, गुलाब की पंखुड़ियां और बादाम डाल के चाय बना डाली जाती है. 

Advertisement

वीडियो देख जनता का दिमाग भी ठनका, एक यूजर ने कॉमेंट किया कि इसमें थोड़ा पेट्रोल भी डाल देना था. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि इसको चाय क्यों बोलते हो, बादाम शेक घोषित कर दो. 

चाय पर अत्याचार का एक और मामला

मक्खन वाली चाय वाले चाचा से दूर आते हैं, इस भाई की तरफ. जो पहले चाय में दूध डालते हैं. फिर चाय की पत्ती, फिर चीनी और फिर कोल्ड ड्रिंक उड़ेल देते हैं. ये सदमा चाय सह नहीं पाती, शायद और उफाल मार देती है. 

ये भी पढ़ें: इस शहर में एक ही बिल्डिंग में रहते हैं सब लोग, स्कूल, पुलिस, अस्पताल... सबकी व्यवस्था भी है

वीडियो देख जनता ने भी अपने मन की भड़ास निकाली. लिखा कि ये देखकर टॉयलेट से 99 मिस्डकॉल्स आएंगी. एक और ने लिखा नर्क से 1000 मिस्डकॉल. 

tea viral
चाय के साथ ये अत्याचार क्यों?

वहीं कुछ इस चाय को पीने वालों को लेकर चिंता में हैं. एक यूजर ने ये सवाल भी किया कि क्या कोई इसे पीने के बाद सुरक्षित है?

खैर हम तो बस इतनी दुआ करते हैं कि इस चाय के साथ जो कुछ हुआ, वो किसी और चाय के साथ ना हो.

वीडियो: सोशल लिस्ट : बचपन में बनाई जाने वाली घर-नदी-पहाड़ वाली पेंटिंग पर क्या बातें चलीं?

Advertisement