The Lallantop

स्कूल हड़पा, जिसने विरोध किया उसका मर्डर करवा दिया! CBI बोली- आम्रपाली ग्रुप के एमडी का हाथ

CBI के मुताबिक आम्रपाली ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करवाई

Advertisement
post-main-image
आम्रपाली ग्रुप के एमडी अनिल शर्मा (फोटो-आजतक)

जाने-माने बिल्डर और आम्रपाली ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल शर्मा पर हत्या का आरोप लगा है (Amrapali MD Anil Sharma Accused of Murder). मामला सात साल पहले हुए मर्डर से जुड़ा है. 2 अगस्त, 2014 को डॉ. शरद चंद्र की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वो अपने घर की बालकनी में बैठकर अखबार पढ़े रहे थे, जब अचानक उन्हें गोली लगी और उनकी मौत हो गई. उस वक्त वो बिहार के लखीसराय में बालिका विद्यापीठ के सचिव के तौर पर काम कर रहे थे. मामला उसी विद्यापीठ की जमीन से जुड़ा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शरद चंद्र की पत्नी ने पटना हाई कोर्ट में हत्या की CBI जांच के लिए याचिका डाली थी. पिछले महीने ही जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद की सिंगल बेंच ने मर्डर केस की जांच CBI को सौंपी. CBI जांच में पता चला कि हत्या का मकसद विद्यापीठ से जुड़ी जमीन और संपत्ति पर कब्जा करना था. सात आरोपियों की पहचान की गई जिनमें अनिल शर्मा भी शामिल हैं.

CBI ने अनिल शर्मा को लेकर किया खुलासा

NDTV की रिपोर्ट में CBI के हवाले से बताया गया है कि अनिल शर्मा ने कुछ लोगों की मदद से संस्था की जमीन और संपत्ति जब्त कर ली थी. शरद चंद्र ने इसका तीखा विरोध किया था. 

Advertisement

CBI ने आरोप लगाया है कि आम्रपाली ग्रुप के एमडी अनिल शर्मा ने राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया, डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, श्याम सुंदर प्रसाद और शंभु शरण सिंह की मदद से बालिका विद्यापीठ का ट्रस्ट अपने कब्जे में ले लिया था.

CBI के मुताबकि-

शरद चंद्र को पहले भी निशाना बनाया गया था क्योंकि उन्होंने स्कूल चलाने के तरीके पर सवाल उठाए थे. उन्हें पहले धमकी दी गई, उनके घर को नुकसान पहुंचाया गया और फिर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Advertisement

आजतक के मुताबिक, इससे पहले अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ CBI ने करीब 472 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में छापेमारी की थी. CBI ने अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार के खिलाफ तत्कालीन कॉर्पोरेशन बैंक (अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया), ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (अब पंजाब नेशनल बैंक) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को कथित तौर पर 472.24 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया था.

वीडियो: दिल्ली केस अपडेट: बीजेपी नेता समेत पांचों आरोपी उस रात क्या-क्या कर रहे थे?

Advertisement