The Lallantop

गोबर के उपले को 'CAKE' समझकर खा गया शख्स, साथ में रिव्यू भी बताया...

अमेजन से मंगवाने के बाद शख्स ने इसे खाया और कंपनी को बाकायदा बताया कि टेस्ट कैसा है.

Advertisement
post-main-image
कंडे बनाने वालों ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि लाओ ज़रा चखकर देखें. लेकिन एक ग्राहक ने कंडे मंगवाए, चखे और स्वाद का रिव्यू भी दिया. (सांकेतिक फोटो- PTI)
क्या आपने कभी सुना है कि किसी शख्स गोबर टेस्ट किया हो?  या इससे बनने वाला उपलों (कंडों) को टेस्ट किया हो? आपको मज़ाक लग रहा होगा, लेकिन सच में एक इंसान ने उपले का का स्वाद चखा और बाकायदा इसका रिव्यू भी पोस्ट किया. वो भी ऐमजॉन पर. अमेजन और बाकी तमाम शॉपिंग साइट्स भी गोबर के उपले (कंडे) बेचती हैं. काफी समय से इन साइट्स पर कंडे बेचे जा रहे हैं, जिन्हें लोग पूजा-हवन आदि के लिए खरीदते हैं. लेकिन 20 जनवरी को डॉ संजय अरोड़ा नाम के यूज़र ने एक ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने एक स्क्रीनशॉट अटैच किया, जिसमें अमेजन पर कंडे के विज्ञापन के साथ इसका एक रिव्यू लिखा हुआ है. रिव्यू में लिखा है –
“जब मैंने इसे खाया तो इसका स्वाद काफी बुरा लगा. ये घास और कीचड़ के जैसा था. इसके टेस्ट और क्रंचीनेस (कुरकुरेपन) पर ध्यान दें.”
ये रिव्यू 5 नवंबर 2020 का है, जिस पर सोशल मीडिया की जनता की नज़रें अब पड़ी हैं. हालांकि ये यूज़र है कौन, ये पता नहीं चल सका क्योंकि रिव्यू के साथ उन्होंने अपना नाम नहीं लिखा है. दरअसल ये Cow Dung cake यानी गोबर के उपले के बॉक्स पर लिखा होता है कि इसे पूजा वगैरह के काम में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन शायद ये साहब उपले खरीदते वक्त ये पढ़ने से चूक गए कि इसका इस्तेमाल किस काम में आना है और ग़लती से इसे खाने वाला केक समझ लिया. इतना ही नहीं उन्होंने इसका स्वाद चखने के बाद मेकर्स को सलाह भी दे डाली कि थोड़ी ‘क्रंचीनेस’ बढ़ाओ. सोशल मीडिया ने इस पर जमकर मजे लिए. वैसे जब आप उपले खरीदने के लिए शॉपिंग साइट पर जाएंगे तो आपको लिखा मिलेगा कि ये 100 फीसदी गाय के गोबर से बना है, जिसका इस्तेमाल हवन, पूजन या अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकता है. प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन में ये भी लिखा रहता है कि इसमें कोई नमी नहीं है, इसलिए इसे अच्छे से जलाया जा सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement