मैं उस खबर के पीछे भी नहीं था जिसमें ये औरंगजेब और शहजादा वाली बात थी. मैंने रामगोपाल को कभी नपुंसक नहीं कहा. वो बाहुबली हैं, बुद्धिबली हैं. इसीलिए उनने कहा कि मैं अमर सिंह को पार्टी से बाहर निकालना संभव कर सका. मुलायम सिंह यादव ने कभी ये नहीं कहा कि अमर सिंह ने ज्युडिशियरी को मैनेज किया. इस मुल्क में कोई ज्युडिशियरी को नहीं खरीद सकता. रामगोपाल अपने भाई को तो बख्श देते.अखिलेश के दलाल कहने पर कहा मैं इससे बहुत आहत हुआ हूं. मुझे बहुत दर्द हुआ कि उनने ऐसी लैंग्वेज यूज की. क्या वो इस बात से मना कर सकते हैं कि मैं उनके साथ ऑस्ट्रेलिया गया था. जब उनके परिवार में सब उनकी शादी के खिलाफ थे तब मैं उनके साथ था. अखिलेश मुझको अंकल कहते थे. उनने मेरी तारीफ़ बोनी कपूर से भी की थी . परेशान पिता के बारे में अमर सिंह ने कहा 'मुलायम मुझे अपना भाई मानते हैं, और अपने भाषण में तीन बार कहा कि अमर सिंह मेरे भाई हैं. ऐसे में अखिलेश चाहे लाख गाली दे दें, लाख कोस लें, पर अगर आज भी अखिलेश को मेरी जरूरत पड़ेगी, मैं साथ खड़ा रहूंगा, क्योंकि वो भले ही मुझे अंकल न कहें, पर वह मेरे भतीजे हैं.' लेकिन अमर सिंह ये भी कह गए कि मैं अखिलेश से पहले मुलायम सिंह के साथ हूं. याद रखें दो रोज़ पहले मुलायम अंकिल ने कहा था. हर बात में अमर सिंह कहां से घुसेड देते हो जी. समाजवादी पार्टी में मचे दहकुच्च के बाद पहली बार दिल्ली आए हैं अमर सिंह. परेशान पिता मुलायम के बारे में ये भी बोले कि "मुलायम सिंह ने जो अंत मे कहा है. उसके बाद में मेरे बोलने की जरूरत नहीं है. उनके बोलने के बाद पूछने का और कहने का कोई मतलब नहीं रह जाता है. मीडिया ने मुझे अपराधी की तरह पेश किया है. मीडिया मेरा पीछा कर रहा है मुझको इस से ज्यादा कुछ बोलना नहीं है. पत्रकार मेरे पीछे ऐसे पड़े हैं जैसे मैंने क़त्ल या बलात्कार कर दिया हो. अमर सिंह ने परेशान पिता मुलायम सिंह यादव के बारे में ये भी कहा कि पार्टी के पिता और सीएम के पिता सेम हैं. जब सीएम बनाने की बात चली तो पार्टी ने अखिलेश का नाम दिया था. शिवपाल की जगह. शिवपाल को भी ये बात पता था. वो भी सहमत थे. इस फैसले में साथ थे. आशु मलिक के बारे में कहे मैं उससे कभी नहीं मिला. जब वो पार्टी में आए मैं पार्टी में नहीं था.
मैंने ही अखिलेश की शादी कराई थी, वो मुझे दलाल कहते हैं
आज अमर सिंह फट पड़े रामगोपाल यादव से जान को खतरा बनाया. फोन टैप की बात भी कही.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सपा में जो मचा है आप जानते हैं. अमर सिंह आज रामगोपाल यादव पर फट गए, दिवाली के ठीक पहले. बोले मुझे कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार रामगोपाल यादव होंगे. क्योंकि वो खुलेआम मुझे धमका रहे हैं. वो चंबल से जुड़े और कलम से कार्बाइन तक असर रखते हैं. अमर सिंह ने ये भी कहा कि मेरा फोन टैप किया जा रहा है. मेरी रिक्वेस्ट है मेरे निजी मामले पब्लिक में न लाएं.
Advertisement









