
भारत की तीनों फोर्सेज ने मीडिया से बात की.
1. अभिनंदन को वापिस लाने की प्रक्रिया में सबसे पहली बात ये है कि अभिनंदन को अमृतसर के वाघा-अटारी बॉर्डर पर जॉइंट चेक पोस्ट के रास्ते भारत वापस लाया जाएगा. अभिनंदन को रावलपिंडी में उनके आर्मी हेडक्वार्टर में रखा गया है और उन्हें रावलपिंडी से लाहौर लाया जाएगा जहां उन्हें जेनेवा कन्वेंशन 1949 के तहत इंटरनेशनल कमिटी ऑफ रेड क्रॉस को सौंपा जाएगा. ये वो स्वतंत्र संगठन है जो जेनेवा कन्वेंशन के अंडर युद्ध और हिंसक टकरावों के पीड़ितों के हितों के लिए काम करती है.
2. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन एयर फोर्स के अधिकारियों की एक टीम विंग कमांडर अभिनंदन को वाघा बॉर्डर पर लेने पहुंचेगी. साथ ही अभिनंदन के पेरंट्स भी गुरूवार रात को दिल्ली पहुंच चुके हैं जो इन अधिकारियों के साथ बेटे को रिसीव करने पहुंचेंगे. अभिनंदन के पिता एस वर्थमान पूर्व एयर मार्शल रहे हैं. इसके बाद विंग कमांडर को वाघा बॉर्डर के रास्ते दोपहर 12 से 2 बजे के बीच में सीमा पार भेजा जाएगा.

महाराष्ट्र के ठाणे में अभिनंदन की वापसी की दुआएं हुईं.
3. यहां से अभिनंदन से रक्षा और सिक्युरिटी से जुड़े आला अधिकारी डीब्रिफिंग के लिए मिलेंगे. ये कोई भी मिशन पूरा होने के बाद सैन्य अधिकारियों की आपसी और गोपनीय मीटिंग होती है जिसमें फोर्सेज अपनी रणनीति पर बात करती हैं.
4. इसी बीच गुरूवार शाम को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा कि चूंकि मैं पंजाब के बॉर्डर इलाकों में घूम रहा हूं औऱ इस वक्त अमृतसर में ही हूं. ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी अगर मैं विंग कमांडर अभिनंदन को वाघा बॉर्डर पर रिसीव कर सकूं.
लल्लनटॉप शो का वीडियो भी देखें-
























