The Lallantop

अगली फिल्म के लिए अक्षय इतने पइसे मांग रहे हैं, जितना एक सुपरहिट पिक्चर कमाती है?

2019 में 760 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमा चुकने के बाद अक्षय कुमार सातवें आसमान पर हैं.

Advertisement
post-main-image
रोहित शेट्टी के साथ आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के एक सीन में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह (बाएं) और अजय देवगन (सबसे दाएं).
2019 में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज़ हुईं. 'केसरी', 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज़'. अगर इन चारों फिल्मों को मिला दें, तो हमें पता चलेगा कि अक्षय की फिल्मों ने इस साल 760 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की है. ये एक ड्रीम नंबर है, जिसे हर एक्टर अपने करियर में छूना चाहता है. अब 2020 आया है. इस साल अक्षय की फिल्मों का जो लाइन-अप दिख रहा है, उससे ये आंकड़ा और बड़ा होने की उम्मीद है. 2020 में उनकी 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बम', 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज' और 'बेल बॉटम' जैसी फिल्में रिलीज़ होनी हैं. इन रिकॉर्ड्स और उम्मीदों के बीच खबर ये आ रही है कि अक्षय ने अपनी फीस 100 करोड़ रुपए से भी ज़्यादा कर ली है.
फिल्म 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज़' के तीन अलग-अलग सीन्स में अक्षय कुमार.
फिल्म 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज़' के तीन अलग-अलग सीन्स में अक्षय कुमार.

पिछले कई दिनों से 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' फेम आनंद.एल. राय की एक फिल्म चर्चा में है. इस फिल्म में सारा अली खान और धनुष के साथ किसी सुपरस्टार को लेने की बात चल रही थी. और अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो उस सुपरस्टार का नाम है अक्षय कुमार. इस फिल्म में काम करने के लिए अक्षय कुमार 120 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं. अब देखिए इस केस में दो चीज़ें है.
# अगर कोई एक्टर किसी फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपए की फीस ले लेगा, तो फिल्म का बजट काफी बड़ा हो जाएगा. इसीलिए फिल्म की कमाई में से स्टार्स के हिस्सा लेने (प्रॉफिट शेयर) की परंपरा चलन में आई. आनंद एल. राय छोटे बजट की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. शाहरुख स्टारर 'ज़ीरो' (150 करोड़ रुपए) को छोड़ दें, तो उनकी बाकी फिल्में काफी सीमित बजट में बनाई गई हैं.
# आमतौर पर इस तरह की खबरें मीडिया या सोशल मीडिया के रास्ते इससे जुड़े स्टार्स तक पहुंचती है. उसके बाद उन स्टार्स की पीआर टीम या खुद वो स्टार इन खबरों का खंडन का करते हैं. अक्षय कुमार या उनकी टीम ने अब तक इस मसले पर ऐसा कुछ भी नहीं किया है. ऐसे में ये बात कितनी सही या गलत हैं, इस पर भी क्लैरिटी की भारी कमी है.
आनंद एल. राय की आने वाली फिल्म की संभावित स्टारकास्ट यही है.
आनंद एल. राय की आने वाली फिल्म की संभावित स्टारकास्ट यही है. लेकिन पक्के तौर पर कुछ भी पाना ठीक नहीं होगा.

कहां से उठी ये खबर?
एक सिनेमा वेबसाइट है बॉलीवुड हंगामा. उन्होंने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अक्षय आज के समय में भी फिल्मों में काम करने के लिए फीस लेते हैं. क्योंकि उनका नाम दर्शकों को आकर्षित करता है. सिर्फ सिनेमाहॉल में ही नहीं, उन्हें डिजिटल और सैटेलाइट प्लैटफॉर्म्स के लिए भी काफी लुभावने ऑफर्स आते हैं. जिस तरह का गुडविल वो किसी प्रोजेक्ट में लेकर आते हैं, उस हिसाब से अक्षय और उनकी टीम मानती है कि उन्हें 100 करोड़ रुपए की एक्टिंग फीस मिलनी चाहिए.
बताया ये भी जा रहा है कि अक्षय कुमार डिजिटल प्लैटफॉर्म के साथ हर फिल्म के लिए अलग-अलग डील करना चाहते हैं. वो किसी भी प्लैटफॉर्म से बल्क में फिल्मों के लिए डील नहीं करना चाहते. क्योंकि उनका मार्केट हर फिल्म के साथ ऊपर जा रहा है और ऐसे में आने वाली फिल्मों के लिए बल्क में डील करना उनके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है.
अक्षय कुमार ने बॉडी में आग लगाकर ये अनाउंस किया था कि वो जल्द ही एमेज़ॉन प्राइम वीडियो की एक वेब सीरीज़ में काम करेंगे. ये एक्शन थ्रिलर होगी, जिसका टेंटेविव टाइट 'दी एंड' बताया गया था.
अक्षय कुमार ने बॉडी में आग लगाकर ये अनाउंस किया था कि वो जल्द ही एमेज़ॉन प्राइम वीडियो की एक वेब सीरीज़ में काम करेंगे. ये एक्शन थ्रिलर होगी, जिसका टेंटेविव टाइटल 'दी एंड' बताया गया था.

अक्षय कुमार- द सुपरस्टार
अक्षय की फैन फॉलोविंग पिछले कुछ सालों में काफी तेज़ी से बढ़ी है. 'केसरी' तक वो उन स्टार्स में गिने जाते थे, जो कम बजट में ठीक-ठाक बॉक्स ऑफिस नंबर डिलीवर करते थे. 'मिशन मंगल' 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने वाली उनके करियर की पहली फिल्म थी. लेकिन कमाल तब हो गया, जब 'मिशन मंगल' के बाद आईं 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज़' भी 200 करोड़ी फिल्मे बन गईं. एक साल में 200 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली तीन फिल्में देने वाले अक्षय कुमार पहले और इकलौते सुपरस्टार हैं. और फिलहाल उनके आसपास कोई और एक्टर नज़र भी नहीं आ रहा. शाहरुख की तो क्या ही बात करें. आमिर की पिछली फिल्म बुरी पिटी थी. और सलमान के सुपरस्टारडम का सूरज ढलता नज़र आ रहा है.


वीडियो देखें: खुद को देसी एवेंजर्स कहकर अक्षय कुमार ने अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ ये फोटो शेयर कर दी

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement