आडवाणी के नाम पर रोने वालो, देख लो मुलायम के साथ अखिलेश ने क्या किया
आजकल सपा के अंदर चल क्या रहा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ेंगे. वह सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे. पूर्वांचल की इस सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव ने चुनाव लड़ा था. वहीं सपा के कद्दावर नेता आजम खान रामपुर से चुनाव लड़ेंगे. एक न्यूज चैनल से बातचीत में अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे. रविवार को पार्टी ने उनके नाम का ऐलान कर दिया. सपा का मानना है कि अखिलेश के आने से पूर्वांचल में पार्टी मजबूत होगी.
2014 के लोकसभा चुनाव में सपा को 35 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले थे. जबकि बीएसपी को 27.75 प्रतिशत वोट मिले थे. साथ ही बीजेपी ने 28.85 प्रतिशत वोट हासिल किए थे. इस चुनाव में सपा और बसपा साथ लड़ रहे हैं. दोनों पार्टियों के 2014 के वोट प्रतिशत को मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 63 प्रतिशत के आसपास पहुंचता है. यानी बीजेपी को 2014 में मिले वोटों से लगभग दो गुना से ज्यादा. अखिलेश यादव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2000 में की थी. 27 साल की उम्र में वह कन्नौज से लोकसभा सांसद चुने गए थे. अखिलेश यादव ने 2004 के और 2009 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की थी. वह लगातार तीन बार सांसद रहे हैं. अखिलेश चौथी बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वहीं मुलायम सिंह यादव इस बार मैनपुरी संसदीय सीट से लड़ेंगे. मैनपुरी से इस समय सपा के ही तेज प्रताप यादव सांसद हैं. समाजवादी पार्टी ने दो उम्मीदवारों के साथ ही पार्टी के स्टार प्रचारकों की भी लिस्ट जारी की है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है. सपा के स्टार प्रचारकों में अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, रामगोपाल यादव और जया बच्चन के नाम शामिल हैं. मुलायम सिंह यादव 79 साल के हो गए हैं. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उन्हें शामिल नहीं करने के पीछे उम्र भी एक वजह हो सकती है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















