महान फिल्म समीक्षक, महान फिल्मकार, महान कलाकार. सुपर स्टार केआरके एकेए कमाल राशिद खान ने ट्विटर पर अजय देवगन की फिल्म शिवाय रिलीज से पहले लीक कर दी है. डेली भास्कर की खबरानुसार केआरके ने शिवाय के शुरुआती सीन ट्विटर पर डाल दिए और फिर डिलीट भी कर दिए.

लेकिन बॉलीवुड वाले उनको छोड़ेंगे नहीं, शिवाय टीम वाले उन पर कानूनी कार्यवाई करने की तैयारी में हैं. फिल्म मिडिल ईस्ट में पहले ही रिलीज हो गई है. केआरके ने वहीं से बदमाशी कर ली होगी. दुबई के उस सिनेमाहॉल का भी पता लगा लिया गया है. तमाम मसाला एक्टर कर केआरके पर कानूनी गोला दागने की भरपूर तैयारी है. ट्विटर पर फिल्म देखते हुए केआरके स्पोइलर डाले जा रहे थे. केआरके ने ट्विटर पर ये ऐलान भी कर दिया कि अगर शिवाय बॉक्स ऑफिस पर चल गई तो अजय देवगन के दफ्तर में ज़िन्दगी भर ऑफिस बॉय के तौर पर काम करेंगे.

साथ में अजय के फैंस से केआरके ने ये भी कहा कि अगर फिल्म मंडे तक टिक गई तो वो ज़िन्दगी में दोबारा मूवी रिव्यू नहीं करेंगे. वैसे याद कीजिए ऐसा ही कुछ इसी आदमी ने पीएम मोदी के पीएम बनने पर करने को तो नहीं कहा था?

कुल जमा चीजें बढ़िया होने वाली हैं या तो KRK को अंतत: बॉलीवुड में काम मिलने वाला है ;) या उनके महान रिव्यू से हम वंचित रह जाने वाले हैं या शिवाय पिट जानी है. इसके पहले भी 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' को ट्विटर पर बहुत आमने-सामने किया गया. अजय देवगन ने एक ऑडियो भी लीक किया था जिसमें केआरके पैसे मांगते सुनाई पड़े थे.