The Lallantop

WWE का ये चैंपियन रिंग में पछाड़ता है, लेकिन चोर उसे लूट ले गया

लाइव इवेंट के दौरान ही शिकार हो गए. आप जानते हैं, कौन है ये रेसलर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अमेरिकन रेसलर हैं एजे स्टाइल्स. WWE चैंपियन हैं. रिंग में अपने मुकाबले पर आने वालों को पटकते हैं. ढेर सारे ख़िताब हैं इनके नाम. मगर एक लाइव इवेंट में खुद ही एक मामूली चोर से लुट बैठे. और पता भी नहीं चला.
अमेरिका के शहर जोंसबोरो में एक लाइव इवेंट में रेसलिंग के लिए गए थे. तभी एक चोर उनका बैग चुरा ले गया. पुलिस के मुताबिक उनके बैग में हज़ार डॉलर (68 हज़ार रुपये). आई फोन, एक छोटी स्क्रीन का टीवी और वीडियो गेम्स सिस्टम था.
चोर इतना शातिर निकला कि बैग को कंवोकेशन सेंटर से चुरा ले गया और पुलिस के हाथ भी नहीं आया. इस शो में एजे स्टाइल्स, बोर्न कोर्बन के मुकाबले के लिए आये थे. और कामयाब रहे. 29 जनवरी को WWE के इवेंट रॉयल रम्बल में ऐ.जे. स्टाइल्स, जॉन सिना के मुकाबले होंगे.

कौन हैं एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स WWE वर्ल्ड चैंपियन हैं. पिछले 15 सालों में सबसे कामयाब पेशेवर रैसलर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. एजे के नाम दुनिया भर के कई पेशेवर रेसलिंग खिताब हैं. नॉर्थ कैरोलिना के एक गरीब परिवार में पैदा हुए इस रेसलर का नाम एलन नील जोन्स था. स्टाइल्स ने गरीबी की हालत में अपना बचपन गुजारा. बचपन में स्टाइल्स फुटबॉल, बास्केटबॉल प्लेयर या बेसबॉल खिलाड़ी बनना चाहते थे. कॉलेज के दिनों में रेसलिंग की दुनिया में आने के बारे में सोचा, लेकिन कामयाबी TNA रेसलिंग ने दिलाई. सालाना 1.3 करोड़ से 1.65 करोड़ रुपये कमाने वाले स्टाइल्स इतने कामयाब हुए कि बहुत ही जल्द 2.3 करोड़ से 2.65 करोड़ रुपये कमाने लगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक WWE स्टाइल्स को सैलरी के तौर पर हर साल करीब 3.35 करोड़ रुपये देती है. aj styles

ऐसे बन गए चैंपियन

एजे स्टाइल्स ने पिछले साल रॉयल रम्बल में डेब्यू किया था. और कम वक्त में ही WWE को सुपरस्टार्स बन गए. स्टाइल्स कंपनी की नजर में मौजूदा 5 बड़े स्टार्स में से एक हैं. स्टाइल्स ने समरस्लैम में जॉन सीना को हराया था. बैकलैश में उन्होंने डीन एम्ब्रोज को हराकर WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. हालांकि उनकी जीत साफ नहीं कही जा सकती. जब मैच के दौरान रेफरी खुद को संभालने की कोशिश कर रहे थे, तभी स्टाइल्स ने डीन को लो ब्लो दिया और स्टाइल्स क्लैश देकर चैंपियन बन गए. a j styles चैंपियन बनने के बाद उनसे इस तरह कामयाबी मिलने पर सवाल पूछा गया कि जिस तरीके से उनकी जीत हुई है, उससे उनकी बादशाहत पर गलत असर पड़ सकता है. इस पर एजे स्टाइल्स का कहना था, 'चाहे कोई कुछ भी कहे, मैं चैंपियन हूं. मेरा नाम WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के तौर पर ही दर्ज होगा.'

एक वीडियो उनकी जीत का यहां देखिए

https://www.youtube.com/watch?v=nTHHTGthxWA
 

ये भी पढ़ें

अंडरटेकर अब रिंग में नहीं उतरेंगे, बैसाखी के सहारे चल रहे हैं!

‘जन गण मन’ न हो तो कुश्ती के लिए मूड नहीं बनता था इस पहलवान का

हरियाणा की लड़कियां, कुश्ती नहीं लड़ेंगी तो जियेंगी कैसे?

Advertisement
Advertisement