The Lallantop

सैर कर दुनिया की गाफिल, आखिरी मेट्रो और प्रसाधन कक्ष की फिकर छोड़ दे

रात भर चलेगी एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस और हाईवे पर हर 25 किलोमीटर पर नहाने-खाने, टट्टीघर की सुविधा

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली में एयरपोर्ट वाली जो मेट्रो लाइन है ना, एकदम इंग्लिश पिच्चर टाइप जो लगती है. जल्द ही वो चौबीसों घंटे चल सकती है. मेट्रो को हांकने वाली DMRC कुछ स्टेशंस पर सर्वे करा रही है. उसी में जो कुछ निकलकर आएगा. उसी पर डिपेंड करता है, आगे क्या होगा. दो स्टेशन हैं, दिल्ली एयरोसिटी और टर्मिनल-3, वहां पैसेंजर्स से पूछा जा रहा है कि तुम लोगों को काहे में सहूलियत है. ये भी देखा जा रहा है कि हवाई जहाज वाले पैसेंजर्स के साथ-साथ एयरपोर्ट के कर्मचारी भी रोज आते जाते हैं. उनकी टाइमिंग क्या है? और उनको कैसे सुभीता हो. ये भी तय रहा कि अगर ये सब होगा तो मेंटेनेंस के लिए कुछ घंटों को मेट्रो बंद रहा करेगी. सुविधा से याद आया. अब हाईवे पर चलने के पहले भी लोड न लीजिए. हर 25 किलोमीटर में खूब खाने को मिलेगा. पॉटी-शॉटी की भी व्यवस्था होगी. छोटी-मोटी चीजें भी मिल जाएंगी. नहाने-धोने का भी इंतजाम होगा. रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने मंसूबे बांधें हैं. अभी क्या होता है कि इस शहर से उस शहर जाओ हाईवे से और रास्ते में जुड़ा वाला बिस्किट  खाने का मन भी हो तो नहीं खा पाते. लेकिन प्राइवेट सेक्टर के भाई लोग जब ये सुविधा देंगे. और ये तय रहेगा कि हर 25 किलोमीटर में आपको अपने मन की चीजें मिल ही जाएंगी तो आप मजे-मजे ट्रेवल करोगे.

Advertisement
Advertisement