फ्लाइट में BJP लीडर ने 13 साल की बच्ची से की छेड़छाड़
ये लीडर बीजेपी की गांधी नगर यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अहमदाबाद में एक बीजेपी लीडर अशोक माकवाणा को पुलिस ने धर लिया. अशोक माकवाणा पर गोवा से अहमदाबाद आती फ्लाइट में 13 साल की बच्ची को छेड़ने का आरोप है. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज कर अशोक को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है. 41 साल के बीजेपी लीडर अशोक माकवाणा बीजेपी की गांधी नगर यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट हैं. अशोक के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POSCO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. बच्ची के पैरेंट्स ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, 'हमारी बच्ची फ्लाइट में अशोक के बाजू वाली सीट में बैठी थी.' पुलिस ने बताया कि एयरलाइंस के रिकॉर्ड चैक कर लिए गए हैं, अशोक बच्ची के साथ के साथ वाली सीट पर ही बैठे थे. ये सीट माकवाणा के दोस्त के नाम पर बुक थी. लेकिन अशोक माकवाना ने अपने दोस्त से सीट बदल ली और बच्ची के साथ छेड़छाड़ की. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस फ्लाइट में बैठे दूसरे पैसेंजर्स से भी पूछताछ कर रही है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















