अब गांजा फूंकने के लिए शहजाद को कम से कम तीन महीने के लिए बैन किया जा सकता है. वहीं आईसीसी अगर सख्त रुख अपनाए तो ये सजा दो साल के बैन के रूप में भी आ सकती है. इससे पहले 2015 में टीम के लेग स्पिनर यासिर शाह को भी डोप टेस्ट में फेल होने के चलते तीन महीने के लिए बैन किया गया था. अहमद शहजाद ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 57 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. पाकिस्तानी पत्रकार ज़ैनाब अब्बास ने जब से ये ट्वीट किया है कि शहज़ाद को गांजा पीने के चलते डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है, सोशल मीडिया पर लोग इस क्रिकेटर का खूब मजाक उठा रहे हैं.
Also Read 120, 82 और अब 101... ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से न जाने किस बात का बदला ले रहा है
वर्ल्ड कप फाइनल जिसमें वेस्टइंडीज ने उस टीम को हराया जो मैदान पर मर्डर करने उतरती थी























