The Lallantop

बेटी के केक के पैसे नहीं थे, बाप ने लूट की कहानी गढ़ी लेकिन सामने यूपी पुलिस थी खड़ी

बेटी ने कहा था, केक लेकर नहीं आओगे तो खाना नहीं खाऊंगी...

Advertisement
post-main-image
आगरा पुलिस के इंस्पेक्टर अजय कौशल ने जब लूट की खबर देने वाले से सख्ती से पूछताछ तो बात कुछ और ही निकल कर सामने आई.
पुलिस का यह कारनामा जरूर कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगा. असल में एक शख्स ने अपने साथ लूट होने की झूठी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने उसका झूठ पकड़ लिया. कायदे से तो पुलिस को झूठ बोलने पर सख्त एक्शन लेना चाहिए लेकिन इस हरकत के पीछे का कारण जानने पर पुलिसवालों का भी दिल पसीज गया.
लूट की खबर पर पहुंची पुलिस
वाकया हरीपर्वत थाना क्षेत्र के सूरसदन तिराहे के पास का है. द लल्लनटॉप से बात करते हुए इंस्पेक्टर अजय कौशल ने बताया,
'शनिवार की रात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर किसी ने अपने साथ एटीएम के पास से 10 हजार रुपये और मोबाइल लूटने की सूचना दी. उनके पास जैसे ही सूचना पहुंची, मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा. लूट की सूचना न्यू आगरा क्षेत्र निवासी आनंद ने दी थी. आनंद ने हमें बताया कि एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले थे. जैसे ही एटीएम से बाहर निकला, 2 बदमाश आए और मोबाइल के साथ 10 हजार रुपये लूटकर भाग गए. पूछताछ करने पर आनंद की बातों पर कुछ शक हुआ. तब हमने उसे अपना एटीएम कार्ड दिखाने को कहा. आनंद के पास एटीएम कार्ड ही नहीं था और उसका झूठ पकड़ा गया.'
सख्ती पर बताया झूठ बोलने का कारण पुलिस ने जब आनंद से सख्ती से पूछताछ की, तो आनंद ने पूरी कहानी बताई. आनंद ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उसकी नौकरी छूट गई है, किसी फैक्टरी में टेंपररी काम करता है और पैसों की बहुत किल्लत है. ऐसे में जन्मदिन पर बेटी ने केक की जिद कर ली है. बेटी ने कहा है कि जब तक केक लेकर नहीं आओगे, खाना नहीं खाऊंगी. मगर आनंद के पास रुपये नहीं थे. वह बेटी का दिल बहलाने के लिए घर से निकल आए. पुलिस को अपने साथ लूट की सूचना दे दी. जिससे कि वह घर लौटने के बाद अपने साथ लूट की कहानी बनाकर बेटी को बहला सकें.
Sale(647)
पुलिस को आनंद ने लूट की झूठी खबर दी लेकिन झूठ का कारण जान कर पुलिस पसीज गई.

जब पुलिस को आनंद की मजबूरी का पता चला तो उसका दिल पसीज गया. आनंद ने झूठी सूचना देने की अपनी गलती मानी. तो पुलिस ने भी केक मंगवाकर आनंद को दे दिया. जिससे कि वह बेटी की फरमाइश को पूरा कर सकें.
इंस्पेक्टर अजय का कहना है कि उनके घर पर भी एक बेटी है, जो जन्मदिन पर ऐसे ही केक की जिद करती है. ऐसे में वह आनंद की मजबूरी समझ सकते हैं.
झूठ बोलने की बात पर पुलिस ने आनंद से माफीनामा लिखवाया और केक देकर घर जाने को कहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement