The Lallantop

एक दिन 'कुरकुरे' नहीं दिलाया तो पत्नी छोड़ कर चली गई, आगरा के शख्स का आरोप

पत्नी ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. इसे लेकर पति से बात की गई तो उसने बताया कि उसकी पत्नी 5 रुपये के कुरकुरे के पैकेट पर झगड़ा कर के मायके गई है.

Advertisement
post-main-image
पत्नी पिछले डेढ़ महीने से मायके में ही रह रही है. (सांकेतिक फोटो: unsplash/आजतक)
author-image
अरविंद शर्मा

उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची. पत्नी की शिकायत थी कि पति मारपीट करता है. वहीं पति कुरकुरे को दोष देने लगा. उसका कहना है कि दोनों के बीच झगड़े की वजह 5 रुपये का कुरकुरे है. जी हां, पति ने थाने के परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में यही बात कही है. उसका कहना है कि पत्नी उससे रोज कुरकुरे मंगाती है, जिससे वो परेशान हो गया है. एक दिन कुरकुरे नहीं लाया, तो पत्नी ने उससे झगड़ा किया और नाराज होकर मायके चली गई.

Advertisement

आजतक के अरविंद शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक महिला पिछले डेढ़ महीने से मायके में ही रह रही है. हाल ही में वो अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची. महिला की शिकायत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ट्रांसफर की गई. प्रकोष्ठ में पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया. 

काउंसलिंग के दौरान पति ने कहा कि उसकी पत्नी को कुरकुरे खाने का शौक है. वो उससे रोज ऑफिस से घर आते समय 5 रुपये का कुरकुरे लाने को कहती थी. वो घर आते वक्त पत्नी के लिए कुरकुरे का पैकेट ले आता था. एक दिन वो कुरकुरे लाना भूल गया, जिससे पत्नी नाराज हो गई. दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पत्नी मायके चली गई. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- कुरकुरे-चिप्स से सजी गाड़ी में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, लोग बोले- चखना साथ लेकर आया है...

वहीं पत्नी का कहना है कि वो पति की मारपीट से नाराज होकर मायके में रह रही है. पत्नी का कहना है कि उसका पति खर्चे के लिए भी उसे पैसे नहीं देता है. दोनों पति-पत्नी की काउंसलिंग करने वाले परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के डॉ. सतीश खिरवार ने बताया,

“आगरा में अजीब प्रकार का केस आया. थाना शाहगंज की लड़की है और थाना सदर का लड़का है. इनकी पिछले साल (2023 में) शादी हुई है. पत्नी का कहना है कि पति मारपीट करता है. वहीं पति का कहना है कि पत्नी ने सिर्फ 5 रुपये के कुरकुरे को लेकर झगड़ा किया. कुरकुरे नहीं दिलाया, तो अपने मायके चली गई.”

Advertisement

काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि उन्होंने दोनों पति-पत्नी को समझा दिया है. मामले में अगली तारीख दी गई है और हो सकता है कि दोनों के बीच अगली तारीख पर सुलह हो जाए.

ये भी पढ़ें- आगरा: सरकारी मीटिंग में DM और BDO भिड़े, एक ने फेंका पेपर वेट तो दूसरे ने मारा जूता

वीडियो: आगरा DM पर जूता चलाने वाला BDO सस्पेंड, अफसर ने कारनामों का कौन सा चिट्ठा खोल दिया

Advertisement