The Lallantop

अफजाल अंसारी बोले- 'साधु-संत खूब गांजा पीते हैं... कुंभ में मालगाड़ी भरकर भेज दो, खप जाएगी'

Afzal Ansari ने कहा कि गांजा कानूनी तौर पर अवैध है, लेकिन पीने पर छूट है. कुंभ में मालगाड़ी भरकर भी गांजा भेज दिया जाए तो सारा खप जाएगा. अंसारी ने सरकार से क्या बड़ी मांग कर दी है.

Advertisement
post-main-image
अफजाल अंसारी ने बड़ी बातें कही हैं | फाइल फोटो: इंडिया टुडे

समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. उन्होंने नशे पर एक बयान दिया है. कहा है कि लाखों-करोड़ों लोग खुलेआम गांजा पीते हैं, बहुत से लोग उसे भगवान का प्रसाद और भगवान की बूटी कहकर पीते हैं. और अगर गांजा भगवान की बूटी है, तो फिर ये अवैध क्यों है? उनकी मांग है कि गांजा को वैध कर देना चाहिए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक गाजीपुर के सांसद ने गुरुवार, 26 सितंबर को ये बातें मीडिया से बातचीत के दौरान कही हैं. उन्होंने कहा कि गांजा कानूनी तौर पर अवैध है, लेकिन पीने पर छूट है. ऐसी दोहरी नीति नहीं होनी चाहिए. आगे बोले कि इलाहाबाद में कुंभ की तैयारी शुरू हो गई है, अगर वहां एक मालगाड़ी भरकर भी गांजा भेज दिया जाए तो सारा खप जाएगा. साधु, संत, महात्मा और समाज के बहुत लोग गांजा बड़े शौक से पीते हैं. अंसारी के मुताबिक अगर इस बात पर विश्वास न हो रहा है तो गाजीपुर के मठों में जाकर देख लीजिए. उनके मुताबिक लखनऊ में भी गांजा पिया जा रहा है. ऐसे में मेरी मांग है कि क़ानून में बदलाव करके इसे वैध किया जाए.

इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी ने शराब तस्करी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. कहा,

Advertisement

‘सीएम योगी से कहिए कि नई शराब की दुकान बंद कराएं, जो बिहार बॉर्डर पर खोली गई है. किस धर्म में कहा गया है कि शराब की दुकानों का विस्तार कीजिए.’

तिरुपति बालाजी के प्रसाद पर भी बोले

अफजाल अंसारी तिरुपति बालाजी के लड्‌डू प्रसादम विवाद पर भी बोले. उन्होंने कहा कि यह सब विवाद इसलिए हुआ है, ताकि गुजरात की कंपनी को बालाजी के मंदिर के प्रसाद का ठेका मिल जाए. इसलिए ये प्रचार किया गया कि प्रसाद में जानवर की चर्बी मिली है.

ये भी पढ़ें:- हाईकोर्ट के फैसले पर टिका अफजाल अंसारी का सियासी भविष्य, फैसला आने वाला है

Advertisement

अफजाल ने आगे कहा कि प्रसाद को लेकर ये प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा है. तिरुपति बालाजी के लड्‌डू मैं भी खा चुका हूं. षड़यंत्र के तहत पूरे देश में हंगामा खड़ा किया गया है. जब दूध एनिमल से ही निकलता है तो जांच में एनिमल फैट नहीं आएगा, तो क्या आएगा?

वीडियो: अयोध्या रेप केस पर बोले अफजाल अंसारी, 'मामले को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा?'

Advertisement