डेडलाइन को दिए सामूहिक इंटरव्यू में तीनों एक्टर्स ने बताया उन्होंने इस फिल्म में काम करना क्यों चुना. और साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा. एंड्रू गारफील्ड ने कहा कि वो 'स्पाइडरमैन- नो वे होम' में काम करने को इसलिए तैयार हुए क्योंकि ये टॉम हॉलैंड वाले स्पाइडरमैन के लिए बहुत ज़रूरी था. एंड्रू कहते हैं-
''ऐसा नहीं था कि हमें सिर्फ इसलिए रखा गया था कि हम आएं और हाय बोलकर निकल जाएं. हमारी प्रेज़ेंस स्पाइडरमैन के तौर पर टॉम की जर्नी के लिए बहुत ज़रूरी थी. हम दोनों वहां टॉम के लिए थे. एक्चुअली, टोबी और मेरे 'स्पाइडरमैन' के बिना, टॉम का कैरेक्टर वो पीटर पार्कर नहीं बन पाता, जो उसे बनना था. तीनों स्पाइडरमैन को साथ लाना फिल्म को कहीं भी ले जा सकता था. मगर ये हमारा भाईचारा था कि फिल्म वहां पहुंच पाई, जहां वो आज है. ये बहुत सुंदर चीज़ है.''

'स्पाइडरमैन- नो वे होम' के एक सीन में ज़ेंदाया और टॉम हॉलैंड.
टोबी मैग्वायर, सैम रैमी डायरेक्टेड तीन फिल्मों में स्पाइडरमैन का रोल कर चुके हैं. जब टोबी से पूछा गया कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनने को क्यों तैयार हुए, तो उनका कहना था-
''जब आर्टिस्ट और क्रिएटिव प्रोसेस का हिस्सा रहे लोग ऑथेंटिक और साफ मन से किसी चीज़ को प्यार और सेलीब्रेट करना चाहते हैं, तो आप उसका हिस्सा बनना चाहते हैं. जब मैंने मार्वल प्रेज़िडेंट केविन फाइगी और प्रोड्यूसर एमी पास्कल से बात की, तो ये चीज़ मुझे उनमें दिखाई दी. इसलिए मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहता था. मैं टॉम और एंड्रू दोनों की ही फिल्मों का बड़ा फैन रहा हूं. मगर मुझे ये भी लग रहा था कि पता नहीं हम लोग क्या करेंगे.'''स्पाइडरमैन- नो वे होम' टॉम हॉलैंड की फिल्म थी. टोबी और एंड्रू इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस कर रहे थे. जब उन दोनों एक्टर्स के इस फिल्म का हिस्सा होने के बारे में टॉम हॉलैंड से पूछा गया, तो उन्होंने कहा-
''इस फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस जितना स्पेशल हो सकता था, मेरे लिए ये उतना स्पेशल रहा. खासकर इन लोगों के साथ काम करना. स्पाइडरमैन का रोल करना काफी अकेलेपन वाला अनुभव होता है. क्योंकि अब तक ये किरदार सिर्फ हम तीन लोगों ने ही निभाया है. और इस चीज़ को इन दोनों लोगों के साथ शेयर करना जबरदस्त एक्सपीरियंस रहा. इस फिल्म में काम करने की मेरी कमाल की यादें हैं.''टॉम हॉलैंड अपने इंटरव्यू में इस ओर इशारा कर चुके हैं कि अब वो स्पाइडरमैन सीरीज़ से अलग होना चाहते हैं. ताकि नए एक्टर्स को ये कैरेक्टर प्ले करने का मौका मिले. ये बात वो कई इंटरव्यूज़ में दोहरा चुके हैं. अब देखना होगा कि स्पाइडरमैन सीरीज़ की अगली फिल्म में टॉम हॉलैंड लौटते हैं या कोई नया एक्टर ये किरदार निभाता है.












