
Image: Facebook
कुछ दिन पहले अरशद खान पाकिस्तान वाला कम चाय वाला लड़का भी इसी तरह फेमस हुआ था. उसको तो सुनते हैं मॉडलिंग फाडलिंग का ऑफर भी मिला है. लेकिन एक बात तय कर लो. ये चाय वाला पाकिस्तान में और तरकारी वाली नेपाल में रहे तो ऐसे ही खर्च हो जाएंगे. इन दोनों का करियर भारत में संवर सकता है. फुल बालीवुडिया पोटास है दोनों में. बस अरशद के लिए थोड़ी मुश्किल होगी. जब तक पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन चल रहा है तब तक सबर की गोली खाएं. जैसे ही यह चोंचला उठे, वो भाग कर यहां आ जाएं.

Image: Facebook
करण जौहर ने पूरी स्क्रिप्ट लिख ली होगी ऐसा हमें लगता है. इसमें भूतपूर्व हिंदू राष्ट्र और आधुनिक मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान को एक साथ एक पिच्चर में लाने पर बॉक्स ऑफिस बुर्ज खलीफा हो जाएगा भाईसाब. लव जिहाद वाला मसाला डाल देने पर तो एकदम टापौ टाप चलेगा बिन्नेस. हम अपनी राय दे दिए हैं. फैसला करण के हाथ है.
ये भी पढ़ें:
इस चायवाले का खबर में आना एक बेहद खतरनाक बात है
पाकिस्तान में फेमस हो रहा है एक चाय वाला















.webp?width=275)






