दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में जैसे-जैसे पुलिस आरोपी आफताब अहमद पूनावाला से पूछताछ कर रही हैं, वैसे-वैसे वीभत्स खुलासे हो रहे हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरोगेशन में आफताब ने बताया है कि उसने श्रद्धा की हत्या करने के बाद 10 घंटे तक उसके शरीर के टुकड़े किए.
आफताब ने जलाया था श्रद्धा का चेहरा, 10 घंटे तक काटी थी बॉडी
आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद उसका मुंह जला दिया था ताकि वो पहचान में ना आए.


पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि श्रद्धा की बॉडी काटते-काटते जब वो थक जा रहा था तो वो ब्रेक ले लेता था. थोड़ी देर रुककर वो फिर से बॉडी को काटने लगता था. इस दौरान उसने बीयर पी, सिगरेट पी. वो घंटों तक शव के टुकड़ों को धुलता रहा ताकि खून के धब्बे ना रहें.
पुलिस के मुताबिक आफताब ने बताया कि जब उसने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर लिए, उसके बाद उसने फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो से खाना मंगाया और नेटफ्लिक्स पर फिल्म देखी.
इस दौरान पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा की शव को काटने के बाद उसके चेहरे को जला दिया था. ताकि श्रद्धा को पहचाना ना जा सके.
पुलिस का ये भी कहना है कि मई के महीने में श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने सफाई के लिए एक वैक्यूम क्लीनर खरीदा था. पुलिस ने वैक्यूम क्लीनर का कार्डबोर्ड आफताब के घर से बरामद किया है.
घर से मिले खून के धब्बेगुरुवार, 17 नवंबर को आफताब पूनावाला के फ्लैट में पहुंचे फॉरेंसिक टीम को किचन से खून के धब्बे मिले हैं . बताया गया है कि ये धब्बे किचन की लोअर शेल्फ पर थे जहां आमतौर पर सिलेंडर रखा जाता है. पुलिस सूत्रों ने बताया था कि आफताब ने फ्रिज और फर्श को केमिकल से साफ किया था ताकि कोई दाग ना रह जाए.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन पर बेंजीन टेस्ट किया. इस टेस्ट में घटना वाली जगह पर केमिकल फेंका जाता है और अगर उसका रंग बदलकर लाल होता है तो मतलब उस जगह पर खून के ट्रेस हैं. इससे पहले उस फ्रिज पर भी बेंजीन टेस्ट किया गया था जिसमें आफताब ने लाश के टुकड़े रखने का दावा किया था. लेकिन फॉरेंसिक टीम को वहां कुछ नहीं मिला.
हैरानी वाली बात है कि पूरे घर में किचन के अलावा कहीं भी बेंजीन टेस्ट में खून के धब्बे नहीं मिले हैं. फॉरेंसिक टीम आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की लाश के टुकड़े पॉलीथीन में रखे थे. पुलिस उन पॉलीथीन के बैगों की भी तलाश कर रही है.
वीडियो: जिस श्रद्धा से प्यार, उसका ऐसे मारा? आफताब ने पुलिस के सवालों का ये जवाब दिया












.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



